फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six types of surgery training will be given in UPASICON

Kanpur News: यूपीएएसआईकॉन में देंगे छह तरह की सर्जरी प्रशिक्षण

Wed, 29 Oct 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Six types of surgery training will be given in UPASICON
कानपुर। यूपी एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया के स्वर्ण जयंती सम्मेलन यूपीएएसआईकॉन-2025 का आयोजन सात से नौ नवंबर तक किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का आयोजन बिठूर क्षेत्र के होटल में किया जाएगा। आयोजन अध्यक्ष डॉ. जीडी यादव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि छह सितंबर को प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होगी। कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ छह तरह की सर्जरी का सर्जन को प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन

हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सभागार में आयोजन अध्यक्ष डॉ. यादव ने बताया कि अभी तक एक हजार सर्जन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और रजिस्ट्रेशन की संख्या दो हजार तक होने की उम्मीद है। कॉन्फ्रेंस में फिशर, बवासीर, फिस्टुला के छह रोगियों की निशुल्क लेजर सर्जरी होगी। सर्जन को अल्ट्रासाउंड के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। देश के माने-जाने विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी के संबंध में भी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डॉ. ताराचंद ने जीएसवीएम में वर्ष 1975 में एसोसिएशन के यूपी अध्याय की स्थापना की थी। स्थापना के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर स्वर्ण जयंती व्याख्यान एवं पुरस्कार समारोह होंगे और सर्जरी के दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आयोजन सचिव डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. विकास कटियार, डॉ. आरके जौहरी, डॉ. युक्तेश्वर मिश्रा, डॉ. शिवांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed