फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six trucks of urea sold to six farmers in fatehpur

कारनामा: छह किसानों को बेच दिया छह ट्रक यूरिया, जांच में खुली पोल 

Thu, 17 Sep 2020 10:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित यादव, फतेहपुर
अमित यादव, फतेहपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Six trucks of urea sold to six farmers in fatehpur
यूरिया का छिड़काव...

10 दिनों में 3200 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री करने के मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट ने अफसरों को भी चौंका दिया है। समितियों में यूरिया की बिक्री में इस कदर खेल किया गया कि नियम कहीं नजर ही नहीं आए। यूरिया की कालाबाजारी करने के लिए एक-एक किसान को एक ट्रक यूरिया बेच दी गई। छह किसान ऐसे सामने भी आए हैं जिन्हें कुल छह ट्रक यूरिया की बिक्री सरकारी समिति से की गई। इसके अलावा एक किसान को नौ मीट्रिक टन यूरिया बेची गई। 

विज्ञापन


जांच में फतेहपुर के एक सहकारी संघ गाजीपुर, एक आईएफएफडीसी और एक प्राइवेट खाद की दुकान में लिमिट से अधिक किसानों को यूरिया की बिक्री का मामला सामने आया है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिलाधिकारी के पास कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। 
विज्ञापन


नियमों की बात करें तो एक किसान को एक सीजन में 50 बोरी से ज्यादा यूरिया की बिक्री नहीं की जा सकती लेकिन कुछ अफसरों की मिलीभगत से समितियों में यूरिया की अंधाधुंध बिक्री कर दी गई। किसानों की इस समस्या को जब अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जांच बैठा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला मुख्यालय पर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जबकि तीनों तहसीलों में टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कराई गई। यूरिया बिक्री में हुए खेल की जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी के साथ ही प्रयागराज में बैठे ज्वाइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर (जेडीए) को दी। इसके बाद जेडीए ने यहां कार्रवाई भी की। इस दौरान उनके हाथ भी यूरिया बिक्री में हुए खेल के प्रमाण लगे। 


यूरिया में किए गए खेल की रिपोर्ट बनाकर डीएम संजीव सिंह को दे दी गई है। सुजरही और बरिगवां के दुकानदार पर एफआईआर कराने की अनुमति डीएम से मांगी गई है। गाजीपुर सहकारी संघ के सचिव पर निलंबन व एफआईआर कराने के लिए सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता रामनयन सिंह को पत्र लिख कर भेजा गया है। जिले में यूरिया बिक्री के नाम पर जमकर खेल हुआ। यूरिया की कालाबाजारी कर कुछ लोगों ने अपनी जेबें भरी हैं। 
- बृजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed