{"_id":"58f901ed4f1c1bf1584711d4","slug":"six-soldiers-linked-to-sand-mining-were-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन से जुड़े छह सिपाहियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू खनन से जुड़े छह सिपाहियों का तबादला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:16 AM IST
सार
होमगार्ड जवान को एसपी ने किया बर्खास्त
बालू खनन से जुड़े छह सिपाहियों का गैरजनपदों के लिए तबादला
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह सिपाहियों समेत होमगार्ड जवान को खनन माफियाओं से नजदीकी का खामियाजा भुगतना पड़ा। शासन के निर्देश पर छह सिपाहियों का दूसरे जिले के लिए तबादला कर दिया गया। जबकि होमगार्ड जवान को बर्खास्त कर दिया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बालू खनन में लिप्त सिपाहियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे सिपाहियों की सूची तैयार की गई है, जिनकी खनन माफियाओं से नजदीकी है। ये सिपाही पिछली सरकार में मलाईदार थानों में नियुक्ति पाते रहे हैं।
शासन के निर्देश पर गुरुवार को देहात कोतवाली में तैनात राजकिशोर, करतल में यूपी-100 में तैनात शिवपाल सिंह, करतल चौकी के अर्जुन सिंह, मटौंध के जितेंद्र सिंह व गिरवां में तैनात धर्मेंद्र सिंह व विनोद को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि होमगार्ड जवान संतोष को बर्खास्त किया है। बताते हैं ये सभी सिपाही व होमगार्ड बालू व मौरंग के वाहन निकलाने व वसूली में एसपी के निशाने पर थे। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के मुताबिक सिपाहियों को यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया है।