फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six policemen suspended in kannauj

एक बार फिर शर्मसार हुई वर्दी, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड  

Wed, 11 Oct 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
six policemen suspended in kannauj
पुलिस के संरक्षण में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री
यूपी के कन्नौज में एक बार फिर वर्दी शर्मशार हुई है। दरअसल यहां के सिकंदर इलाके में बनी चौकी के संरक्षण में अवैध शराब का धेधा फलफूल रहा था। इस मामले में पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला............
विज्ञापन


पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री को पुलिस के संरक्षण की बात सामने आने पर एसपी ने सिकंदरपुर चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी, दरोगा और छह सिपाही हैं। अमर उजाला ने 8 अक्तूबर के अंक में इस गोरखधंधे को पुलिस के संरक्षण का खुलासा किया था। 
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार व्यास ने 7 अक्तूबर की रात सिकंदरपुर चौकी से करीब 300 मीटर दूर अखिलेश मिश्रा के घर पर चल रहा शराब का अवैध कारखाना पकड़ा था। यहां से नगदी, देशी शराब से भरे 50-50 लीटर के 11 जरीकेन, 10 लीटर का वाटर कूलर, देशी शराब के खाली क्वार्टर, रैपर, उपकरण और यूरिया खाद बरामद की थी। अखिलेश कुमार समेत घर के सभी सदस्य फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की छानबीन में पुलिस अधिकारियों को पता चला कि इस गोरखधंधे को चौकी प्र्रभारी और पूरे स्टाफ का संरक्षण था। इस पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया, दरोगा शिव नरेश गुप्ता, सिपाही मकसूद अहमद, बबलू कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, बलविंदर सिंह, रवि यादव को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने बताया कि दीपावली पर मिलावटी शराब का धंधा तेज हो जाता है। अवैध शराब के खिलाफ गोपनीय ढंग से अभियान चल रहा है। इस धंधे को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मी भी बच नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed