फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six players from Kanpur will be seen in UP T-20 League, Upendra sold for Rs 13.50 lakh

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में दिखेंगे कानपुर के छह खिलाड़ी, उपेंद्र 13.50 लाख में बिके

Thu, 19 Jun 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six players from Kanpur will be seen in UP T-20 League, Upendra sold for Rs 13.50 lakh
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन के लिए बुधवार को लखनऊ में हुए मिनी ऑक्शन में पहली बार शामिल हुए कानपुर के उपेंद्र यादव 13.50 लाख रुपये में काशी रुद्रास की टीम में जुड़े। नीलामी में वह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। नीलामी में कानपुर से कुल 24 खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें मात्र चार ही बिके।
विज्ञापन


इसमें उपेंद्र के अलावा अलमास शौकत, निशांत गौड़ और सौभाग्य मिश्रा शामिल रहे। वहीं, आदर्श सिंह और मो. शारिम को पहले ही रिटेन किया गया था। बात करें पिछले साल की तो कानपुर से आठ खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग में स्थान मिला था।
विज्ञापन


इस बार ऑक्शन में करन शर्मा को सबसे अधिक 17.50 लाख रुपये में नोएडा सुपर किंग्स ने और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कार्तिक त्यागी को 16.25 लाख रुपये में मेरठ मेवरिक्स ने खरीदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से होने वाली यूपी टी-20 लीग में पिछले वर्ष मेगा नीलामी में 171 खिलाड़ियों में 91 को खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे सीजन के लिए छह फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं, बुधवार को 45 खिलाड़ियों के खाली स्लॉट के लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई। शाम चार बजे से शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई।

इसे ब्रिटिश मॉडल करिश्मा कोटक ने होस्ट किया। यूपी टी-20 का तीसरा सीजन इस बार 23 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रस्तावित है। जो हाईब्रिड मॉडल पर लखनऊ और कानपुर दोनों में खेला जायेगा। लीग का पहला सीजन कानपुर में खेला गया था, जिसमें काशी रुद्रास चैंपियन बना था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे सीजन में मेरठ मेवरिक्स टीम विजेता रही थी।



गोरखपुर से नई पारी की शुरुआत करेंगे अंकित राजपूत
पूर्व रणजी कप्तान अंकित राजपूत ने पिछले वर्ष क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद अब वह अगस्त में होने जा रही यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लॉयंस के कोचिंग स्टॉफ में नजर आएंगे। तेज गेंदबाज अंकित बुधवार को नीलामी प्रक्रिया में भी शामिल रहे।





शहर के खिलाड़ी कीमत (लाख में) टीम
उपेंद्र यादव 13.50 काशी रुद्रास
अलमास शौकत 4.00 गोरखपुर लायंस
सौभाग्य मिश्रा 3.00 कानपुर सुपरस्टार
निशांत गौड़ 3.00 लखनऊ फाल्कंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed