फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six pairs of Holi special trains will pass through Central Station, Govindpuri.

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी से गुजरेंगी छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें

Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of Holi special trains will pass through Central Station, Govindpuri.
कानपुर। होली के त्योहार पर यात्री लोड बढ़ने की आशंका पर रेलवे ने छह जोड़ी त्योहार स्पेशल आरक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन होकर दिल्ली, बरौनी, आनंद विहार, शेखपुरा (बिहार), मालदाटाउन, झांसी के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 04054 22 फरवरी से छह मार्च तक और ट्रेन संख्या 04053 बरौनी से 22 फरवरी से आठ मार्च तक दैनिक चलेगी। यह नई दिल्ली से रात 07:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:55 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली से 22 फरवरी से छह मार्च और 04059 सुपौल (बिहार) से 22 फरवरी से आठ मार्च तक दैनिक चलेगी जो कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी। ट्रेन नंबर- 04066 आनंद विहार टर्मिनल से 27 फरवरी से तीन मार्च तो ट्रेन संख्या 04065 खुर्दा रोड से 28 फरवरी से चार मार्च तक चलेगी। यह दैनिक ट्रेन गोविंदपुरी होकर जाएगी। आनंद विहार से ट्रेन संख्या 04070 आरक्षित विशेष एक्सप्रेस 20, 24, 27 फरवरी, तीन, छह मार्च को हर शुक्रवार, मंगलवार और ट्रेन संख्या 04069 शेखपुरा से 20, 24, 27 फरवरी, तीन व छह मार्च को हर शुक्रवार, मंगलवार चलेगी। यह भी गोविंदपुरी से होकर जाएगी। ट्रेन नंबर- 03435 मालदाटाउन से दो से 16 मार्च तक हर सोमवार और ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार से तीन से 17 मार्च तक हर मंगलवार चलेगी। यह भी गोविंदपुरी होकर जाएगी। ट्रेन संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 27 फरवरी, 06 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार तो ट्रेन संख्या 01920 खुर्दा रोड स्टेशन से एक मार्च, आठ से 29 मार्च तक हर रविवार चलेगी। यह भी गोविंदपुरी से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed