फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six more corona infected including employment clerk were found, ten active cases

सेवायोजन लिपिक समेत छह और कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस हुए दस

Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six more corona infected including employment clerk were found, ten active cases
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में अकबरपुर, रसूलाबाद, मैथा और सरवनखेड़ा क्षेत्र में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें एक सेवायोजन कार्यालय का लिपिक भी शामिल है।
विज्ञापन

अकबरपुर के एक दफ्तर में काम करने वाला युवक छुट्टी लेकर फरीदाबाद गया था। तीन दिन बाद वहां से वापस आया तो बीमार हो गया था। उसने एंटीजन किट से जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक से पूछताछ की तो किशोर न्याय बोर्ड व सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों के संपर्क में आने की बात पता चली।
विज्ञापन

इस पर टीम ने गुरुवार दोनों ही कार्यालयों में 50 से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग कराई तो सेवायोजन कार्यालय का एक लिपिक संक्रमित मिला। दोनों युवकों को घर में ही आइसोलेट कर दिया है। वहीं, रसूलाबाद कस्बे की कोरोना संक्रमित प्रसूता के संपर्क में आया एक रिश्तेदार भी पॉजिटिव मिला है। अब यह इलाका हॉटस्पाट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद के बिरहून गांव के एक युवक ने कानपुर में कोविड की जांच कराई तो वह भी कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद टीम घर पहुंची तो वह मौके पर नहीं मिला। टीम ने फोन से संपर्क किया तो उसने अपनी लोकेशन गलत बताई। अब टीम लगातार उसको ट्रैक करने का प्रयास कर रही है।
इसी तरह मैथा और सरवनखेड़ा ब्लॉक में एक-एक संक्रमित पाया गया है। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 10 पहुंच गई है। अकबरपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में संक्रमित मिले युवक के संपर्क आए में लोगों की जांच शुरू की, इसमें सेवायोजन कार्यालय एक लिपिक भी संक्रमित आया है। दोनों को घर में आइसोलेट कर दिया है।

कोरोना से संक्रमित मरीजों को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार संक्रमितों पर नजर बनाये हुए हैं। जनपद में अब तक 10 लोग संक्रमित पाये गये हैं। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed