{"_id":"5f5faebb8ebc3e4e46424373","slug":"six-months-pregnant-woman-gives-birth-to-four-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: छह माह की गर्भवती ने चार बच्चों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: छह माह की गर्भवती ने चार बच्चों को दिया जन्म
Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के मल्लावां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने प्रसव के दौरान चार बच्चों को जन्म दिया। समय से पहले ही प्रसव होने और नवजातों का वजन कम होने के कारण परिजनों ने जच्चा-बच्चा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलभवानीपुर निवासी स्वदेशी (25) पत्नी बलवीर छह माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां महिला ने प्रसव के दौरान चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और एक लड़का है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद मिश्रा के मुताबिक समय पूर्व प्रसव होने के कारण बच्चों का वजन कम है। तीन बच्चों का वजन सात-सात सौ ग्राम और एक बच्चे का वजन पांच सौ ग्राम है। प्रसूता और उसके बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के एक बच्चा पहले से है।