{"_id":"659bc6526c312e584a0a34c3","slug":"six-month-old-infant-girl-found-on-footpath-in-unnao-police-did-not-find-mother-and-family-members-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: फुटपाथ पर मिली छह माह की दुधमुंही बच्ची, पुलिस को नहीं मिले मां व परिजन, इन बिंदुओं पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: फुटपाथ पर मिली छह माह की दुधमुंही बच्ची, पुलिस को नहीं मिले मां व परिजन, इन बिंदुओं पर जांच शुरू
Mon, 08 Jan 2024 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 08 Jan 2024 03:24 PM IST
सार
Unnao News: एसओ ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। बाल कल्याण समिति को भी सूचना दी गई है। बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को कोई जानबूझकर छोड़ गया है या गलती से यहां छूट गई है।
विज्ञापन
छह माह की बच्ची और मौके पर मौजूमद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में आवास विकास बाईपास तिराहा के फुटपाथ पर करीब छह माह की बच्ची को कोई मां छोड़कर चली गई। उसके रोने पर लोगों की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची की मां व परिजनों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
महिला सिपाही ने रो रही बच्ची को दूध पिलाया, तब वह शांत हुई। एसओ ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। बाल कल्याण समिति को भी सूचना दी गई है। बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को कोई जानबूझकर छोड़ गया है या गलती से यहां छूट गई है।
विज्ञापन
सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। बता दें कि नवजात की किलकारी सुन राहगीरों के भी आंख में आंसू आ गए। सभी ने ऐसा करने वाली मां को कोसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन