{"_id":"627d47c4c669e55a7968a17d","slug":"six-mbbs-students-suspended-for-quarreling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: झगड़ा करने पर छह एमबीबीएस छात्र निलंबित, छात्रावास में भी नहीं रहेंगे और न कक्षा में जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: झगड़ा करने पर छह एमबीबीएस छात्र निलंबित, छात्रावास में भी नहीं रहेंगे और न कक्षा में जाएंगे
Thu, 12 May 2022 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी झगड़ा करने पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। ये छात्र अगले आदेश तक हॉस्टल में नहीं रहेंगे और न ही कक्षाओं में जा पाएंगे। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद अगला फैसला किया जाएगा।
निलंबित छात्रों के अभिभावकों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। साथ ही आइंदा के लिए चेतावनी भी दी गई है। इस प्रकरण में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी हुई। इसमें पूरे प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया गया। एमबीबीएस प्रथम वर्ष पैरा-पी 2 के छात्रों में झगड़े की शुरुआत फ्रेशर फंक्शन से चली आ रही है। मंगलवार को फिजियोलॉजी विभाग की लैब में मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष अलग-अलग गुट बनाकर फिर लड़ने के लिए तैयार रहे हैं।

किसी तरह बीच-बचाव के बाद बुधवार को हॉस्टल में छात्रों ने फिर झगड़ा किया था। पिटने वाले छात्र शहर के ही रहने वाले हैं। सूचना पाकर उनके घरवाले हॉस्टल में बिना अनुमति के आ गए। इससे विवाद और बढ़ गया। गुरुवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बैठक बुलाई, इसमें झगड़ा करने वाले सभी छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही जांच कमेटी गठित की गई। यह अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को देगी। छात्रों के दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।