फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six fraudsters arrested for renting bank accounts and transferring money into them

Kanpur News: बैंक खाता किराये पर लेकर उसमें रकम मंगवाने वाले छह ठग गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Six fraudsters arrested for renting bank accounts and transferring money into them
कानपुर।
विज्ञापन

बेकनगंज पुलिस ने गरीब और जरूरतमंदों से पांच हजार रुपये में बैंक खाते किराये पर लेकर उनमें ठगी की रकम मंगाने वाले छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कर्नलगंज निवासी सरगना जावेद, गुजैनी के मर्दनपुर निवासी दीपक शर्मा, काकादेव हितकारीनगर निवासी प्रिंस गौतम, डबल पुलिया निवासी युवराज, चमनगंज निवासी मो. असद और बर्रा निवासी लक्ष्यदीप हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से कई बैंकों की पासबुक बरामद हुई है।
एडीसीपी सेंट्रल डाॅ. अर्चना सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि बेकनगंज थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना आई थी। उसमें बताया गया था कि कुछ लोग क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, डेबिट कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने पास रख लेते हैं। बदले में लोगों को पांच हजार रुपये महीने दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अंदेशा जताया गया था कि इन खातों का प्रयोग साइबर ठगी और संदिग्ध लेनदेन में किया जा रहा है। इस पर टीम ने जमुनिया रोड के पास से कर्नलगंज निवासी जावेद को पकड़ा। उसके पास से दो लोगों की पासबुक बरामद हुई। पूछताछ में उसने गुजैनी मर्दनपुर निवासी दीपक शर्मा समेत सभी आरोपियों के नाम कबूले। इन सभी को उठाकर पूछताछ की गई तो गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। आरोपियों के पास से बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब नेशनल बैंक, बंधन बैंक समेत अलग-अलग बैंकों की पांच पासबुक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन दिलाने के बहाने भी ले लेते थे दस्तावेज
एडीसीपी डाॅ. अर्चना ने बताया की पकड़े गए आरोपियों में जावेद सरगना है। वह लोगों को लोन दिलाने के बहाने से उनके दस्तावेज लेकर खाता खुलवा लेता था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इन बैंक खातों में कितना ट्रांजेक्शन किया है। सोमवार को बैंक खुलने पर इसकी जानकारी की जाएगी। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने 25 लोगाें के खाते खुलवाने की बात स्वीकारी है। सभी को रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed