फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six family members admitted after eating dal-roti, their condition deteriorates

Kanpur News: दाल-रोटी खाने के बाद परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sat, 20 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Six family members admitted after eating dal-roti, their condition deteriorates
झींझक। मंगलपुर थाना के प्रधानपुर में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार किया गया।
विज्ञापन

प्रधानपुर निवासी बाबू सिंह (70) के साथ ही पत्नी फूलनदेवी (65), बेटे नागेश (50), सुभनेश (32) , बहू सरिता (30), वर्षा (24) पत्नी अभनेश की गुरुवार रात करीब एक बजे सभी को एका एक उल्टी-दस्त होने लगे। एक के बाद एक सभी को अचेत होता देख परिवार के लोग परेशान हो गए। पड़ोसियों को जानकारी हुई तो निजी वाहनों से सभी को सीएचसी झींझक लेकर आए। यहां पर डॉ. जेपी सिंह व डॉ. दीपक गुप्ता ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद हालत में सुधार होने पर बाबू सिंह ने बताया कि घर पर मूंग की दाल बनी थी। सभी सदस्यों ने दाल-रोटी खाई थी। कुछ देर बाद ही सभी को पेट में हल्का दर्द होने के साथ उल्टियां होने लगीं। वहीं, डॉ. दीपक ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग होने से ऐसी समस्या होती है। परिवार के लोग कुछ स्पष्ट नहीं कर सके हैं। हो सकता कि खाने में कोई कीड़ा आदि गिर गया हो। फिलहाल सभी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर दोपहर को छुट्टी कर घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed