{"_id":"5edea5be8ebc3e908e027b49","slug":"six-deaths-due-to-corona-in-kanpur-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में एक हफ्ते में कोरोना से छह मौत, वायरस हो रहा है आक्रामक, कोरोना के लक्षणों वाले रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में एक हफ्ते में कोरोना से छह मौत, वायरस हो रहा है आक्रामक, कोरोना के लक्षणों वाले रोगी
Tue, 09 Jun 2020 02:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जून के आठ दिन के अंदर कोरोना से छह मौतें हुई हैं। इनमें दो रोगी सिर्फ ऐसे रहे हैं जिनमें सिर्फ कोरोना के लक्षण थे, दूसरे कोई रोग की जटिलताएं नहीं थीं। इससे कोरोना वायरस के और अधिक आक्रामक होने के संकेत मिल रहे हैं।
ऐसे में पुराने रोगियों और बुजुर्गों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कतई न करें। यह खतरनाक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सुझाव दिया है कि बच्चे अपने बुजुर्गों की हिफाजत करें।
अगर बाहर जाते हैं तो सीधे आकर दादा-दादी, नाना-नानी से न मिलें। पहले कपड़े बदलें और अपने को साफ कर लें। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि सबसे जरूरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
विज्ञापन
एहतियात

- पुराने रोगी अपने डाक्टर से संपर्क कर दवा का डोज दुरुस्त कराएं
- कोई मर्ज बढ़ने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है
- बुजुर्गों, पुराने रोगियों से जुकाम-बुखार के रोगी दूरी बनाए रखें
- घर में रहने पर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, हाथ धोते रहें
- बाहर से आने वाला सीधे बुजुर्गों और रोगियों से न मिले
- सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं, वहां कोई चीज न छुएं
- बेवजह मेहमानों को न बुलाएं, पार्टी न करें