फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six dead from poisonous liquor

'मौत बना शौक': शराब पीते ही बिगड़ी हालत, अब तक पांच की मौत

Sat, 19 May 2018 11:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 May 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Six dead from poisonous liquor
डेमो पिक
शराब पीने का शौक कुछ लोगों के लिए 'मौत का कारण' बन गया।  यूपी के कानपुर में शनिवार को जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


कानपुर के सचेंडी में हेतपुर गांव में कुछ लोगों को शराब पीते ही उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार अभी तक 5 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। जब कि 3 लोगों की हालत अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है। हेतपुर गांव के 15 लोगों पर जहरीली शराब का बुरा असर हुआ है। शराब से मौत की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी सचेंडी पहुंच चुके हैं। शराब के नमूने लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed