फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sitmara canal bridge cut, movement of 20 thousand people disrupted

सिठमरा नहर पुल कटा, 20 हजार लोगों का आवागमन बाधित

Sat, 31 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sitmara canal bridge cut, movement of 20 thousand people disrupted
रसूलाबाद में भवनपुर गांव के पास जलभराव के कारण फंसी रोडवेज बस। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में हो रही बारिश का सबसे ज्यादा असर पुल व सड़कों पर पड़ा है। शुक्रवार को कहिंजरी-जिनई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क तेज बहाव मेें कट गई। वहीं झींझक-रूरा मार्ग पर स्थित सिठमरा का जर्जर नहर पुल का आधा हिस्सा बह गया। इससे करीब 20 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

झींझक-रूरा मार्ग पर सिठमरा गांव से निकली रामगंगा नहर पर अंग्रेजों के जमाने का पुल बना हुआ है। भारी वाहनों के निकलने के कारण करीब छह महीने पहले पुल में दरार आ गई थी। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद पुल का आधा बह गया। अब इस पुल पर आवागमन बंद करवा दिया गया है। हालांकि पैदल व साइकिल सवार जान जोखिम में डालकर बचे पुल के हिस्से से निकलते रहे।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के जिनई, बनीपारा, बिजईपुर, सिमरमऊ, भौंरा, आदि करीब तीस से अधिक गांव के बीस हजार लोगों को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अब लोगों को शिवली, रसूलाबाद जाने के लिए रूरा व मिंडाकुआ रोड जाना पड़ रहा है। वहीं रूरा व झींझक जाने के लिए लोग रसूलाबाद होकर झींझक व शिवली होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरिया नाला पुल से एक मीटर ऊपर बह रहा पानी
संदलपुर। लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं संदलपुर के जिगना का मजरा धरिया का पुरवा से निकले नाला से करीब एक मीटर ऊपर बारिश का पानी बह रहा है। वहां लोगों ने आवागमन बंद कर दिया है। वहीं जौरवा, जैतापुर, जिगना, जसापुर, असबी, सधना आदि गांवों में जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
बारिश में बह गई हरिहरपुर जाने वाली सड़क
राजपुर। ब्लॉक के हरिहरपुर जाने वाली सड़क बारिश में बह गई। अब इस सड़क से चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि दोपहिया, साइकिल सवार सहित पैदल लोग निकलते रहे। सड़क बहने से बैजामऊ बांगर, अर्सुन बांगर, बिछावली, खटकर आदि 12 से अधिक गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के बाद सिकंदरा एसडीएम रमेश चंद्र यादव तत्काल मौके पर पहुंचे वहां का निरीक्षण किया। विभाग के जेई महेंद्र कनौजिया से बात कर जल्द सड़क मरम्मत किए जाने के निर्देश।
भवनपुर व जिनई जाने वाली सड़कें बारिश में बहीं
रसूलाबाद। लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार सुबह झींझक-रसूलाबाद से भवनपुर जाने वाला संपर्क मार्ग सूखमपुर बंबा के पास बह गया। इसके बाद वहां से निकलने के दौरान औरैया डिपो की बस फंस गई। शाम तक काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं निकल सकी।
वहीं लोगों को गांव जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसी प्रकार कहिंजरी से जिनई जाने वाले मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास बारिश से पूरी सड़क ही बह गई। हालांकि गनीमत रही की किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन झींझक, रसूलाबाद, रूरा, शिवली आदि अन्य गांवों में जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो चुका है।
सियारी नाला हुआ ओवर फ्लो
रसूलाबाद। रसूलाबाद से औरैया को जोड़ने वाले लहरापुर मार्ग पर सियारी नाला पुल ओवर फ्लो हो गया। पुल से करीब पानी दो फुट पानी ऊपर चलने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस सड़क पर आवागमन पूरे दिन बाधित रहा।
दो पुलिया व सड़क क्षतिग्रस्त, 24 गांवों का कटा संपर्क
डेरापुर। झमाझम बारिश से शुक्रवार भोर डेरापुर-रूरा मार्ग पर गलुवापुर गांव में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के साथ-साथ सड़क का हिस्सा भी पानी के तेज बहाव में बह गया। सड़क पर करीब चार फीट ऊंचाई तक पानी बहने से गलुवापुर गांव के त्रिवेदी मोहल्ले में बारह से अधिक घरों में पानी भर गया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
इसी तरह गलुवापुर से दस्तमपुर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया व सड़क का काफी हिस्सा बह गया। जिससे डेरापुर से जिगिनश, उलरपुर, दस्तमपुर, कमलपुर, चिलौली, रेरी, बहरी उमरी, रूरा किशनपुर सहित 24 गांवों का संपर्क टूट गया। गलुवापुर के अनुज कुमार शुक्ला ने बताया कि साल 2018 में भी बारिश से सड़क व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। (संवाद)
तेज बहाव से कटा रोशनमऊ-तिगाई संपर्क मार्ग
रूरा। तिगाई से रोशनमऊ जाने वाले मार्ग पर नटपुरवा गांव में बारिश के बाद जलभराव हो गया। वहीं रोशनमऊ सड़क मार्ग की पुलिया जाम होने से पानी सड़क के दूसरी ओर रिंद नदी की तरफ नहीं निकल सका। ग्रामीणों ने जलभराव से निजात के लिए पुलिया को साफ करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने जैसे ही नाली बनाना शुरू किया। तभी तेज बहाव के चलते सड़क टूट गई और तेजी से पानी बहने लगा। जिससे गांव का पानी का स्तर धीरे धीरे कम होने लगा। इस दौरान रोशनमऊ-तिगाई संपर्क मार्ग पूरी तरह कटा रहा। (संवाद)
जुरिया-जलिहापुर रोड पर ओवरफ्लो होकर बह रहा पानी
झींझक। लगातार बारिश से ब्लॉक के जुरिया-जलिहापुर रोड को जाने वाले रास्ते में जलभराव हो गया। जिससे गांव से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया और ग्रामीण परेशान हैं। जलिहापुर के रज्जन सिंह, चरन सिंह व जुरिया के शिव कुमार, सोनू आदि ने बताया कि रोड पर जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। एडीओ पंचायत झींझक रजनीश वर्मा ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। (संवाद)
नदी का पानी घरों में घुसा
संदलपुर। लगातार हो रही बारिश से सेंगुर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे बसे गांवों में पानी जाने लगा है। संदलपुर के नैपलापुर, धरमपुर, अकना, मकना, सदना, जसापुर, दशहरी, पल्हानापुर, हवासपुर, अराजी बिछियापुर आदि गांवों में नदी का पानी भरने लगा है। इससे लोग परेशान हैं। (संवाद)

रेलवे ट्रैक किनारे कटान की मरम्मत
रूरा। बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह जगदीशपुर गांव के सामने डीएफसीसी रेलवे ट्रैक किनारे कटान हो गई। सूचना पर डिप्टी सीपीएम हरिश्चंद्र व टीआई उपेंद्र ने रेलवे कर्मचारियों के साथ ट्रैक मरम्मत का काम शुरू किया। इस दौरान डीएफसीसी लाइन से ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। (संवाद)

कानपुर देहात के नटपुरवा गांव के सामने बारिश से कटी सड़क।

कानपुर देहात के नटपुरवा गांव के सामने बारिश से कटी सड़क।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed