फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SIT team reached Bikaru to investigate Vikas Dubey encounter case

Vikas Dubey: विकास दुबे एनकाउंटर मामले की जांच के लिए बिकरू पहुंची एसआईटी की टीम

Sun, 12 Jul 2020 12:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jul 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
SIT team reached Bikaru to investigate Vikas Dubey encounter case
बिकरू पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के जिम्मेदार विकास दुबे के एनकाउंटर मामले की जांच करने के लिए रविवार को विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) बिकरू पहुंचा। टीम इस मामले से संबंधित हर पुलिस कर्मी और गांव के लोगों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने विकास की पूरी आपराधिक कुंडली खंगालने व अफसरों पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के आरोपों की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अतरिक्त मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में दल में अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक जे रवीेंद्र गौड़ सदस्य होंगे। दल को 31 जुलाई तक रिपोर्ट देनी है। 
विज्ञापन


 

SIT team reached Bikaru to investigate Vikas Dubey encounter case
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
राजनीतिक संरक्षण व पुलिस की मिलीभगत से पनपे गैंगस्टर विकास के आपराधिक व आर्थिक साम्राज्य की परतें खोलने के लिए लखनऊ से दिल्ली तक सक्रियता बढ़ी हुई है। ईडी जल्द ही मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून पीएमएलए के तहत मामला दर्ज करेगा। ईडी यह भी जांच करेगा कि क्या विकास उसके परिवार व सहयाेगियों ने देश विदेश में अवैध चल अचल संपत्ति खरीदी थी। 

बता दें दो जुलाई की रात को बिकरू स्थित विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस कर्मियों पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद विकास फरार हो गया। पुलिस ने एक एक कर विकास के पांच साथियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

नौ जुलाई को एमपी पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कानपुर लाते समय कार पलटने के दौरान विकास ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। विकास के एनकाउंटर के बाद यूपी सरकार सवालों के घेरे में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed