फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sister-in-law arrested after 11 years on the run in brother-in-law's murder case.

Kanpur News: देवर की हत्या के मामले में 11 साल से फरार भाभी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law arrested after 11 years on the run in brother-in-law's murder case.
कानपुर देहात। देवर की हत्या के मामले में फरार चल रही हत्यारोपी भाभी को मंगलवार को देवराहट थाना पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी की वजह भी वही जमीन को बेचने का लालच बना। जिसको लेकर देवर की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

देवराहट थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने बताया कि मंगलवार को टीम के साथ बिल्हापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर चैन का पुरवा निवासी सोना को गिरफ्तार किया है। बताया कि चैनपुरवा निवासी बलवीर सिंह की वर्ष 2015 को जमीनी विवाद में हत्या हो गई थी। हत्या में शामिल उसकी भाभी सोना घटना के बाद से ही फरार चल रही थीं। इसपर 31 जनवरी को कोर्ट ने उसको भगोड़ा घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

महिला का पता न चल पाने पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने उसके ऊपर 25000 रुपये इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी सोना ने बताया कि वह घटना के बाद से मध्यप्रदेश भाग गई थी। वहां वह सतना, भोपाल सहित अन्य स्थानों 11 सालों तक पहचान छिपा कर रही। घटना को कई साल बीत जाने, उसके जवान से अधेड़ हो जाने पर आसानी में पहचान न आने पर वह जमीन बेचने के लिए गांव आई थी लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
बयान
बलवीर सिंह की हत्या में उसके भाई बलवान को कोर्ट आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है। वह वर्तमान में जेल में है। फरार चल रही सोना के कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग न करने व कुछ समय में स्थान बदलने रहने से पुलिस को उसकी गिरफ्तारी में समय लग गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है। - सौरभ राणा, थानाध्यक्ष देवराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed