फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sister beaten to death in ancestral house dispute

Kanpur News: पुस्तैनी घर के विवाद में पीट-पीटकर की बहन की हत्या

Tue, 31 Mar 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sister beaten to death in ancestral house dispute
मूसानगर (कानपुर देहात)। कस्बा के मुर्तजा नगर में पुस्तैनी मकान मिलने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान महिला ने अपनी बड़ी बहन को फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई। बड़ी बहन की सूचना के 10 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

मुर्तजा नगर निवासी अहमद हाजी ने अपनी बेटी रेशमा (35) की शादी सिकंदरा थाना के बड़ा सिकंदरा निवासी अनवार के साथ की थी। पति से अनबन के चलते वह करीब छह साल से अपने मायके में रह रही थीं। सोमवार शाम 7:50 बजे के करीब उसके मकान में पहुंची थानाध्यक्ष रीना गौतम को उसका शव कमरे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर में वजनीली वस्तु से वार के निशान थे और हाथ टूटा था।
विज्ञापन

मौके पर आईं हरदुआ निवासी रेशमा की बड़ी बहन सीमा ने बताया कि पिता ने तीनों भाइयों को जमीन में हिस्सा देने के बाद स्वयं का पुस्तैनी मकान छोटी बहन रेशमा को दे दिया था। इससे उसके दो भाई नाराज रहते थे। कुछ समय पहले रेशमा को आवास योजना का लाभ मिला था। धनराशि मिलने पर बहन ने उसी जमीन पर आवास बनवाना शुरू किया तो भाइयों ने उसे धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया की सोमवार शाम चार बजे बहन ने उसे फोन कर बताया था कि भाइयों ने मकान निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद दोबारा शाम सात बजे के करीब बहन का फोन उसके पास आया। फोन उठाने पर बहन की चीखने के व कुछ लोगों की आवाजें आ रही थीं। वह बहन से कुछ पूछ पाती इससे पहले कॉल कट गई। कई बार कॉल करने पर भी बहन का फोन नहीं उठा तो उसने मोहल्ले वालों को फोन किया तो मोहल्लों वालों ने जानकारी दी कि उसके भाई बहन को बेरहमी से पीट रहे हैं। इस पर उसने शाम 7:40 बजे के करीब मूसानगर थाना में कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 7:50 बजे के करीब मौके पर पहुंची पुलिस को बहन का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला।

रेश्मा की बड़ी बहन सीमा ने भाइयाें पर हत्या का आरोप लगाया है। सीमा ने बताया कि पिता का निधन हो चुका है। बहन अकेले रह रही थी। सूचना पर सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे घटना स्थल पर छानबीन कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छानबीन के दौरान घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन के विवाद में महिला की हत्या की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में एक भाई अंदर नजर आ रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। भाइयों पर लोहे के संबल से वार कर हत्या करने का आरोप है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed