{"_id":"67ca02020c7d2a024f0ee469","slug":"sisamau-superkings-defeated-tsh-blasters-aryanagar-by-six-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-120280-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीसामऊ सुपरकिंग्स ने टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीसामऊ सुपरकिंग्स ने टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
केपीएल में मैच जीतने वाली सीसामऊ सुपरकिंग्स की टीम।
- फोटो : संवाद
कानपुर। आदर्श सिंह की 91 रनों की धमाकेदार पारी से सीसामऊ सुपरकिंग्स ने गुरुवार को केपीएल के दूसरे मैच में टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर को छह विकेट से मात दी। सीसामऊ ने अपने तीसरे मैच में पहली जीत हासिल की।
लगातार तीसरी हार के साथ ही टीएसएच के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई हैं। मुकाबले में टीएसएच ब्लास्टर्स ने 158 रन बनाए थे, जवाब में सीसामऊ सुपरकिंग्स ने मात्र 15.5 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
शुरुआती दो मैच हार चुकी टीएचएस ब्लास्टर्स आर्यनगर के बल्लेबाजों ने इस बार अच्छी शुरुआत देकर 20 ओवर में 9 विकेट पर 157 रनों का स्कोर बनाया। टीम से अभिषेक यादव ने 41, हर्षित सिंह ने 34, नमन तिवारी ने 17, कप्तान सतनाम सिंह ने 14, विदित जोशी ने 13 और सौरभ दिवाकर ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
सीसामऊ सुपरकिंग्स से अंकुर पवार और सत्यम पाण्डेय ने 2-2, किशन सिंह ने एक विकेट लिया। जवाब में सीसामऊ सुपरकिंग्स ने कप्तान आदर्श सिह के 49 गेंदों में छह चौकों व सात छक्कों की मदद से खेली गयी 91 रनों की पारी से केपीएल में जीत दर्ज की। देवाशीष ने 21, सत्यम पाण्डेय ने नाबाद 18, सुधांशु चौरसिया ने 15 रनों का योगदान किया। टीएसएच आर्यनगर से नमन तिवारी, देवांश चतुर्वेदी, हिमांशु और जेबान अंसारी ने एक-एक विकेट चटकाया।