फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau Super Kings registered the biggest win in KPL, Kanpur Prime Indians were restricted to 30 runs Govindnagar

Kanpur News: केपीएल में सीसामऊ सुपर किंग्स ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, 30 रन पर सिमटी कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर

Sun, 09 Mar 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sisamau Super Kings registered the biggest win in KPL, Kanpur Prime Indians were restricted to 30 runs Govindnagar
विजेता  सीसामऊ सुपर किंग्स की टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में शनिवार को सीसामऊ सुपर किंग्स की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। टीम ने कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर को मात्र 30 रन पर समेटकर 122 रन से मैच जीता। सीसामऊ की घातक गेंदबाजी के आगे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर टीम से कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। श्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए अभिनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में शनिवार को हुए पहले मैच में कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि सीसामऊ सुपर किंग्स के कप्तान आदर्श सिंह और सार्थक ने अच्छी शुरुआत की। आदर्श ने एक के बाद एक चौथे और छक्के लगाए। दोनों ने मिलकर टीम को 50 रन पर पहुंचाया।
विज्ञापन



सीसामऊ का पहला विकेट आदर्श सिंह (71 रन) का गिरा, उन्हें मीशम ने आउट किया। इसके बाद सार्थक को 13 रन पर नीलेश ने बोल्ड किया। फिर बल्लेबाजी करने आए अभिषेक और ध्रुव ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। इसी बीच अभिषेक को 22 रन पर यश ने अर्पित के हाथों कैच करवाया। 10 रन के बाद ध्रुव (19 रन) भी आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आठ रन के योग पर पांच विकेट गिरे। इस प्रकार से सीसामऊ सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो गेंदबाजी में अर्पित शुक्ला, यश यादव, शाहुल वर्मा ने दो-दो, मीशम ने एक को आउट किया। वहीं, कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी जोड़ी कप्तान फैज और नीलेश शून्य पर आउट हुए। तीसरा विकेट कृतज्ञ सिंह (नौ रन) के रूप में गिरा, उन्हें किशन ने कीपर के हाथों कैच करवाया। फिर एक के बाद एक पूरी टीम 9.4 ओवर में मात्र 30 रन पर आउट हो गई। गेंदबाजी में सीसामऊ सुपर किंग्स की ओर से किशन सिंह और अभिनव ने चार-चार और अंकुर ने एक को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed