फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau ByElection Whether BJP wins or SP a record is sure to be made no MLA has been in seat four times

Sisamau By-Election: भाजपा जीते या सपा…रिकॉर्ड बनना तय, सीट पर किसी भी पार्टी का विधायक चार बार नहीं रहा

Sat, 23 Nov 2024 05:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Nov 2024 05:47 AM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ उपचुनाव में तो जीतेगा वो रिकॉर्ड बनाएगा, चाहे भाजपा हो या सपा। इस बार दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इससे पहले इस सीट पर भाजपा वर्ष 1991, 1993 और 1996 में जीत हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
Sisamau ByElection Whether BJP wins or SP a record is sure to be made no MLA has been in seat four times
सीसामऊ उपचुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना होगी। वैसे इस सीट पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन भाजपा और सपा सीधे मुकाबले में हैं। पिछले वर्षों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर कहा जा रहा है कि इन दोनों पार्टियों में से जो भी जीतकर आएगा, वह रिकॉर्ड बनाएगा।

विज्ञापन

इस सीट पर यदि भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलती है, तो 28 साल के बाद सीसामऊ क्षेत्र में कमल खिलेगा। अगर समाजवादी पार्टी को जीत मिलती है तो इस सीट पर वह लगातार चार बार जीतने वाली पार्टी होगी। 2012 से इस सीट पर सपा जीत हासिल करती आ रही है। इस बार सपा की ओर से नसीम सोलंकी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वह यहां के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं। इरफान को सजा होने से यह सीट खाली हुई है। इरफान सोलंकी इस सीट से व 2012 से तीन बार विधायक रहे हैं। इसी तरह, भाजपा से सुरेश अवस्थी मैदान में हैं। सुरेश अवस्थी इससे पहले 2017 में भी इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश अवस्थी सपा से कम अंतर से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी रहे हैं
2012 में सीसामऊ सीट के परिसीमन के बाद हुए चुनाव में सुरेश अवस्थी सपा से कम अंतर से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी रहे हैं। इस बार भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इससे पहले इस सीट पर भाजपा वर्ष 1991, 1993 और 1996 में जीत हासिल कर चुकी है। तब भाजपा की ओर से राकेश सोनकर ने जीत हासिल की थी। 1993 में सपा ने संजय सोनकर को मैदान में उतारा था। इन्हें 21975 वोट मिले थे, जबकि राकेश सोनकर को 51449 वोट मिले थे।

सीसामऊ उपचुनाव के आंकड़े
कुल वोट-      1.33 लाख
कुल बूथ-       275
मतदान केंद्र-  48
मतदान-         49.06%

सीसामऊ सीट पर सपा-भाजपा की स्थिति

2022
सपा इरफान सोलंकी 79,163
भाजपा सलिल विश्नोई 66897

2017
सपा इरफान सोलंकी 73,030
भाजपा सुरेश अवस्थी 67,204
 
2012
सपा इरफान सोलंकी 56,496
भाजपा हनुमान मिश्रा 36,833
 
2007
कांग्रेस संजीव दरियाबादी 25775
भाजपा राकेश सोनकर 24,411
 
2002
कांग्रेस संजीव दरियाबादी 29482
भाजपा कपूर चंद्र सोनकर 23,933
 
1996
भाजपा राकेश सोनकर 43,201
सीपीएम दौलत राम 26,101

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed