सीसामऊ उपचुनाव: आज तय होगा विधायक…प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, 20 राउंड में पूरी होगी मतगणना, देखें आंकड़ें
Kanpur News: ईवीएम की गिनती के लिए चबूतरे पर कुल 14 मेजें लगाईं गई हैं। इसी चबूतरे पर दो अतिरिक्त मेजें लगाईं गई हैं, यहां डाक मतपत्र और सर्विस मतदाता के वोटों की गिनती पहले की जाएगी।
विस्तार
कानपुर में गल्लामंडी नौबस्ता में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर मतगणना होगी। पहले राउंड में मतगणना की घोषणा 30 मिनट बाद होगी। गल्लामंडी में एक चबूतरे को मतगणना के लिए तैयार किया गया है। चबूतरे के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। मंडी के पहले गेट से अधिकारियों को प्रवेश मिलेगा।
गल्लामंडी के दूसरे गेट से सुबह पांच बजे से मतगणना कार्मिकों को प्रवेश दिया जाएगा। हर कार्मिक की तलाशी ली जाएगी। ईवीएम की गिनती के लिए चबूतरे पर कुल 14 मेजें लगाईं गई हैं। इसी चबूतरे पर दो अतिरिक्त मेजें लगाईं गई हैं, यहां डाक मतपत्र और सर्विस मतदाता के वोटों की गिनती पहले की जाएगी। इसके बाद बूथों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।
हर टेबल पर निरीक्षण कर सकता है आरओ
सीसीटीवी से पूरी प्रक्रिया की निगरानी होगी। एक राउंड में 14 बूथों की गिनती एक साथ होगी। एसीएम तृतीय (आरओ) राम शंकर ने बताया कि रेंडमाइजेशन के बाद सूची लेकर मतगणना कार्मिक गल्लामंडी पहुंचेंगे। मतगणना के दौरान हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। एक टेबल पर तैनात मतगणना कार्मिक दूसरे टेबल पर नहीं जा सकेंगे। आरओ ही हर टेबल पर निरीक्षण कर सकता है।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
प्रत्याशी का नाम पार्टी
नसीम सोलंकी सपा
वीरेंद्र कुमार बसपा
सुरेश अवस्थी भाजपा
अशोक पासवान सभी जन पार्टी
कृष्ण कुमार यादव निर्दलीय
कुल मतदाता पड़े मत प्रतिशत
271042 132975 49.06
पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर
143768 127273 01