फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau Assembly by-election: BJP again bets on Suresh Awasthi

सीसामऊ उपचुनाव: भाजपा ने सुरेश अवस्थी पर फिर लगाया दांव, 28 साल से इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई पार्टी

Thu, 24 Oct 2024 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 09:30 PM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ उपचुनाव पर नामांकन का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह से ही प्रत्याशी नामांकन कराने में व्यस्त रहे। भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को फिर से मौका दिया है।

विज्ञापन
Sisamau Assembly by-election: BJP again bets on Suresh Awasthi
सीसामऊ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ सीट पिछले 28 वर्षों से भाजपा के पास नहीं है। इस सीट पर भाजपा ने 1996 में आखिरी बार जीत हासिल किया था। राकेश सोनकर इस सीट पर भाजपा के आखिरी विधायक रहे हैं। राकेश यहां से तीन बार चुनाव जीते। उसके बाद भाजपा की जीत का सिलसिला थम गया। इतना जरूर है कि इन 28 वर्षों में भाजपा दूसरी पार्टियों की अपेक्षा इस सीट पर लगातार सपा और कांग्रेस से टक्कर लेती रही है।

विज्ञापन


2024 के उप चुनाव में पार्टी पूरी कोशिश में लगी है कि इतने लंबे वर्षों का वनवास इस बार खतम हो। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी यहां घर-घर पकड़ बनाने आएंगे। सीसामऊ विधानसभा सीट पर पिछले 39 वर्षों यानि 1985 से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसमें भाजपा को मात्र तीन बार यानि 1991, 1993 और 1996 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन

1991 के चुनाव के बाद वाले चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर रही है, तो 1996 के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में वह एक पायदान ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। पार्टी का पूरा जोर है कि इस बार उप चुनाव में वह पहले पायदान पर आकर भाजपा के लिए अजेय बनी इस सीट पर भगवा लहराना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा के साथ संघ की टीम भी प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही मैदान में उतार दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed