{"_id":"6987900e0467ebbef900ba31","slug":"sir-the-land-has-been-occupied-for-a-year-the-accountant-is-misleading-you-kanpur-news-c-220-1-akb1002-138072-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साहब, एक साल से जमीन पर है कब्जा, लेखपाल कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साहब, एक साल से जमीन पर है कब्जा, लेखपाल कर रहे गुमराह
Sun, 08 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात/डेरापुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई शनिवार को डेरापुर तहसील में हुई। यहां भूमि पर कब्जा, आवास बनाने में मजदूरी भुगतान, घटिया निर्माण और सरकारी धन के दुरुपयोग आदि की शिकायतें प्रमुख रहीं। कुल 212 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से मौके पर केवल छह शिकायतों का निस्तारण हो सका।
डीएम कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शिकायतें सुनीं। डीएम ने भूमि संबंधी विवादों के मामलों में पुलिस व राजस्व टीम की संयुक्त टीम से जांच कराने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे मामलों को भी नजर अंदाज न किया जाए। अधिकारी स्थलीय जांच कर समाधान कराएं। इस दौरान एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ सौरभ कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता आरईडी मार्शल कुमार आदि मौजूद रहे। अकबरपुर तहसील में एसडीएम नीलिमा यादव की अध्यक्षता में 65 शिकायतें सुनीं गई। मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
.................
केस एक :
प्लाट को कब्जा मुक्त करा दें
फत्तेपुर निवासी जमील खान ने गाटा संख्या 387 में (0.184 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 467 में (0.307 हेक्टेयर) जमीन पर दो लोगों द्वारा एक वर्ष से कब्जा करने की शिकायत की। बताया कि कई बार शिकायत की लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल बिना पूरी पैमाइश किए अधूरी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। डीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
...................
केस दो :
आवास बनाने की मजदूरी अटकी
सिंहुठा निवासी आवास लाभार्थी महेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में आवंटित आवास के निर्माण में मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। पंचायत सचिव ने मजदूरी खाते में आने की बात कही थी लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी धनराशि नहीं मिली है। डीएम ने बीडीओ विश्राम सिंह को जांच सौंपी।
.................
केस तीन :
आंबेडकर प्रतिमा स्थल को बना दिया तबेला
सलेमपुर निवासी अमर सिंह, राजबहादुर व रामगोपाल ने 28 वर्ष पूर्व सरकारी भूमि पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर कि प्रतिमा परिसर में कुछ लोग जबरन पशु बांध रहे हैं। जिससे गंदगी फैल रही है। विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। डीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिए।
.................
केस चार :
फर्नीचर खरीद में गड़बड़ी की शिकायत
नगर के कृष्ण कुमार शुक्ला ने ब्लॉक कार्यालय में गुणवत्ता विहीन कुर्सी, बेंच और साज-सज्जा के सामान की खरीद और अधिक दर से भुगतान का आरोप लगाया। कहा कि बीडीओ कार्यालय का पुराना एसी एक लिपिक आवास में लगाए है। बीडीओ ने बताया कि मामला उनके कार्यकाल से पूर्व का है। डीएम ने जांच का भरोसा दिया।
..........................
सीडीओ ने सुनीं 45 शिकायतें, दिए निर्देश
कानपुर देहात। मैथा तहसील सभागार में सीडीओ विधान जायसवाल ने शिकायतें सुनीं। कुल 45 शिकायतें रहीं। इसमे से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां एसडीएम राजकुमार पांडेय व तहसीलदार सुनील कुमार आदि रहे। सिकंदरा तहसील में एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्या की अध्यक्षता में 51 शिकायतें दर्ज हुई। केवली चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
ऊमरपुर निवासी सुमन देवी ने बताया कि बिजली का गलत बिल दिया जा रहा है। देवनपुर सिलहरा निवासी रामऔतार ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन दो वर्षो से नहीं आ रही है। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक दर्शा दिया गया है। जांच समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई। एसडीएम प्रदुम्न कुमार व तहसीलदार राकेश चंद्रा आदि रहे। रसूलाबाद तहसील में एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने शिकायतें सुनीं। 95 शिकायतें रहीं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। रजऊ निवासी अनूप कुमार ने बताया कि असालतगंज गोशाला से 11 सितंबर 2025 को पांच गाय ली थीं। अब तक धनराशि नहीं मिल सकी है। ढकपुरवा निवासी रामसेवक ने बताया कि पुत्री सुमन के नाम पर ब्राह्मणगांव में नहर पुल के पास 50 वर्गफीट प्लाट खरीदा था। इसपर एक परिवार कब्जा किए है।
.......................
कोर्ट में पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
डेरापुर। डीएम कपिल सिंह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के बाद तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी और एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट में लंबित वादों व परवानों के अमलदरामद की समीक्षा की। डीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि वादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, तहसील परिसर और भूलेख कार्यालय का जायजा लिया। यहां एडीएम दिग्विजय सिंह, एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)