{"_id":"688e647b0731a0692902121a","slug":"sir-the-family-members-occupied-the-land-kanpur-news-c-220-1-akb1002-129959-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साहब... परिवार के लोगों ने कब्जाई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साहब... परिवार के लोगों ने कब्जाई जमीन
Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम कपिल सिंह व अन्य अधिकारी।
- फोटो : स्रोत सूचना विभाग
- सरगांव खुर्द निवासी महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत, डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के दिए निर्देश
- जिले की छह तहसीलों में दर्ज हुई 513 शिकायतें, मौके पर केवल 16 शिकायतों का हुआ निस्तारण
- डीएम ने कहा कि शिकायत के अनुसार ही जांच अधिकारी करें जांच, स्पष्ट हो जांच रिपोर्ट
डेरापुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई डेरापुर तहसील में हुई। यहां डीएम व एसपी ने शिकायतें सुनीं। एक महिला ने परिवारियों पर खेत कब्जा करने की शिकायत की। मामले में डीएम ने एसडीएम को जांच कर प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया। कुल 163 शिकायतें रहीं, इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिले की छह तहसीलों में कुल 513 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सरगांव खुर्द की आरती सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कपिल सिंह को बताया कि उनकी पैतृक भूमि पर परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया है। अब जोतने-बोने नहीं दे रहे हैं। जमीन कब्जा मुक्त करा दें। डीएम ने एसडीएम सुरभि शर्मा को मामले की जांच कर समाधान के निर्देश दिए। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मछरिया कानपुर निवासी समर्थक जमील अहमद के साथ पहुंचे। शिकायती पत्र देकर बताया कि जमील अहमद ने भोगनीपुर में 0.0830 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। एक व्यक्ति जमीन पर नाजायज कब्जा किए है। एसडीएम कोर्ट ने 10 जुलाई को जमीन कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया है। मगर जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है। डीएम ने समस्या निस्तारण के निर्देश एसडीएम भोगनीपुर को दिया।
मुंगीसापुर निवासी इंतजाम ने बताया कि 26 दिसंबर मां के नाम प्लाॅट से गांव के ही कुछ लोग टिनशेड, लोहे के पाइप चोरी कर ले गए। उसने कई बार पुलिस को चोरी का सामान एक व्यक्ति के घर में रखे होने की सूचना दी। मगर पुलिस ने बरामदगी नहीं की। एसपी अरविंद मिश्र ने थानाध्यक्ष संजेश कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। डेरापुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरिंद सिंह व रामकुमार आदि अधिवक्ताओं ने डीएम को बताया कि तहसील में शासन से नामित अधिवक्ता नहीं हैं। डीएम ने प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इधर दिवस में शिकायतें सुनने से पूर्व डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जांच अधिकारी शिकायत को पूरी तरह से समझकर निस्तारण करें। बिना शिकायतकर्ता को बताए और गोलमोल जांच रिपोर्ट न भेजी जाए। जांच रिपोर्ट स्पष्ट होनी चाहिए। यह न हो कि शिकायत कुछ है और जांच रिपोर्ट कुछ और। ऐसे जांच अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। कहा कि अधिकारी कर्मचारी तैनाती क्षेत्र में रहें। जिलास्तरीय अधिकारी शिकायतों, योजनाओं का डेटा मोबाइल या लैपटॉप अथवा अभिलेखों के तौर पर रखे। ताकि जब जानकारी चाही जाए तो मिल सके। यहां सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीएफओ एके पांडेय, एडीएम दिग्विजय सिंह, एसडीएम सुरभि शर्मा, एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला, तहसीलदार जितेंद्र कुमार आदि रहे।
................
दिवस में गुल हुई बिजली, डीएम ने जताई नाराजगी
डेरापुर। शिकायतों की सुनवाई के दौरान करीब 11:28 बजे बिजली गुल हो गई। इस पर सभागार में रोशनी कम हो गई। डीएम ने एक्सईएन रनियां से नाराजगी जताई। कहा कि महत्वपूर्ण समय और महत्वपूर्ण अधिकारियों की मौजूदगी के समय बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। सवाल किया कि क्या लाइन वगैरह चेक नहीं की जाती है। इसके बाद उन्होंने मोबाइल की टार्च जलाई और शिकायतें सुनने लगे। करीब 11:31 पर जनरेटर चलाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद करीब दस मिनट बाद बिजली भी आ गई। (संवाद)
.....................
शिकायती पत्र पर अंकित हो नंबर, त्वरित जांच कर करें निस्तारण : जिलाधिकारी
कानपुर देहात। महीने के पहले व तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर जिलाधिकारी ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों में आवेदकों के प्रार्थना पत्रों का पंजीकरण कर उसमें मोबाइल नंबर लिखा जाए। साथ ही आवेदनकर्ताओं की सुनवाई कर तत्काल निस्तारण किए जाने का प्रयास हो। जिले में सभी विभाग के अधिकारी जन कल्याण से संबंधित विभाग स्टाल लगाकर योजनाओं को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव का भ्रमण करें और रिपोर्ट सौंपें। आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण किए जाने की बात कही। (संवाद)
.......................
रास्ते पर फेंकते कूड़ा, बांध देते जानवर
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में तहसीलदार पवन कुमार व सीओ संजय वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 67 शिकायतें दर्ज की गईं। रसूलाबाद में एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 106 शिकायतें आयीं। दो मौके पर निस्तारित की गई। करकरापुर निवासी राकेश बाबू ने बताया घर के निकास मार्ग पर पड़ोसी कूड़ा फेंकते हैं। वहीं जानवर बांध देते हैं। विरोध पर धमकाते हैं। गाऊपुर के सियानंद ने बताया कि सरकारी खाद के गड्ढों पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा किए हैं। एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए। यहां एएसपी राजेश पांडेय मौजूद रहे। सिकंदरा तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार ने शिकायतें सुनीं। 86 फरियादों में मौके पर केवल दो का निस्तारण हो सका। एसडीएम शालिनी उत्तम व सीओ प्रिया सिंह रहीं। मैथा तहसील में सीडीओ लक्ष्मी एन ने शिकायतें सुनीं। 35 शिकायतों में दो शिकायतें मौके पर निस्तारित की गई। (संवाद)
..................
भोगनीपुर में तहसीलदार ने सुनी शिकायतें
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में आयोजित शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार डॉ. प्रिया सिंह ने 56 शिकायतें सुनीं। जिनमें सिर्फ पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया जा सका। अमरौधा विकास खंड के अंगुरी गांव निवासी श्रीबाबू ने बताया कि नलकूप के लिए खेत से विद्युत तार निकला है। तार जर्जर होने के कारण टूट जाता है, इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। फसल बुआई के लिए खेत जुताई में परेशानी हो रही है। जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विकास खंड के अंडवा निवासी अमर सिंह की पत्नी उमादेवी ने बताया कि गांव के आम रास्ता में कुछ लोग घूरा डालते हैं। जिससे बदबू से बीमारी की आशंका बनी हुई है। उसे हटवाए जाने की फरियाद की। तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। (संवाद)