{"_id":"687948059f4e63401c06c186","slug":"sir-the-connection-was-cut-for-25-thousand-and-a-bill-of-42-thousand-is-being-given-for-six-months-etawa-news-c-216-1-etw1004-128209-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साहब, 25 हजार पर काट गए थे कनेक्शन, छह माह थमा रहे 42 हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साहब, 25 हजार पर काट गए थे कनेक्शन, छह माह थमा रहे 42 हजार का बिल
विज्ञापन
इटावा। साहब, जनवरी 2024 से घर का कनेक्शन कटा पड़ा है। इस बीच छह माह में 25 हजार रुपये के बिल में 17 हजार रुपये बढ़ाकर उसे 42 हजार कर दिया है। 17 हजार हजार कैसे बढ़ गए, समझ नहीं आ रहा है। बिल संशोधन के लिए विभाग के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। गर्मी में बिजली न मिलने से परिवार भी मानसिक रूप से परेशान है। अब तो बस आपसे ही उम्मीद है। यह गुहार गुरुवार को शहर के एसडी फील्ड बिजली घर में लगे मेगा कैंप में पहुंचे नौरंगाबाद चौराहा के विवेक कुमार ने लगाई। अधिकारियों ने उन्हें सात दिनों में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कैंप लगा था। कैंप शनिवार तक चलेगा। पहले दिन शिविर में कुल 43 शिकायतें आईं। इनमें से सबसे अधिक शिकायतें ग्रामीण क्षेत्र की रहीं जबकि शहर में सिर्फ 43 शिकायतें आई। इनमें से 30 का मौके पर निस्तारण किया। एक्सईएन शहरी हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बिल संशोधन की कुल 21 शिकायतें आईं। इनमें से 16 का निस्तारण किया गया। भार बढ़ोतरी में आठ समस्याएं आईं। सभी का निस्तारित हुईं। विधा परिवर्तन में दो, नए संयोजन में दो, खराब मीटर की पांच शिकायतें और बिजली चोरी के संबंध में भी पांच शिकायतें आई है।
बिल में संशोधन करवाने आए शहर के मोहल्ला मढ़ैया शिवनारायण निवासी धनीराम शंखवार ने बताया कि उनकी पत्नी किरन के नाम कनेक्शन था। वह नियमित बिजली का बिल जमा करते थे। जनवरी में उनका अचानक से 20 हजार बिल आ गया, इससे वह परेशान हैं। कई बार विभाग में जानकारी की लेकिन समाधान नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनका मीटर बदलवाने के साथ ही बिल में संशोधन करवा दिया जाए, ताकि वह बिल जमा कर सकें।
विज्ञापन
सबसे अधिक मामले बिल संशोधन के आए। प्रयास यही रहा कि अधिकतर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करवा दिया जाए। इस बीच कुछ उपभोक्ताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है, उनका भी निस्तारण किया जाएगा। शुक्रवार-शनिवार को भी मेगा कैंप लगेगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन कटने के बाद फिक्स चार्ज लगता रहता है, अगर उससे ज्यादा बिल आया है, तो उसका संशोधन करवाया जाएगा।
मनोज कुमार गौड़, अधीक्षण अभियंता