फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, the bullies broke the drain, the fields are becoming barren

Kanpur News: साहब, दबंगों ने तोड़ दी नाली, खेत हो रहे बंजर

Sun, 18 May 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sir, the bullies broke the drain, the fields are becoming barren
भरथना। भरथना तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में डीएम शुभ्रांत शुक्ला व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में भरथना तहसील की खराब रैंकिंग पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को मौके पर जाकर जांच कर समय सीमा से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में मुड़ेना कला खुर्द अलियापुरा की रेखा देवी ने पति प्रदीप कुमार के साथ पहुंचकर डीएम के समक्ष अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि साहब गांव के ही दबंगों ने खेत में पानी लगाने के लिए बनाई गई नाली तोड़ दी है। इसके कारण उनके खेत बंजर पड़े हुए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी उनकी इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तुरंत राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। वहीं थरी गांव निवासी सुनील कुमार ने गांव में स्थित निजी भूमि के पास हाईटेंशन बिजली लाइन के तार मात्र आठ फुट की ऊंचाई पर होने की शिकायत की, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरेला गांव के जयनारायण ने गांव में स्थित चकरोड से कब्जा हटवाए जाने, मोड़ी गांव के जबर सिंह, रजनी, ज्ञानवती, मालती देवी, सुनीता देवी व शीला देवी आदि ने गांव में आवंटित गोबर के गड्ढ़ों से कब्जा हटवाने की शिकायत की।

महावीर नगर की शारदा देवी ने बुजुर्ग पेंशन दिलाए जाने आदि अलग अलग समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिए। समाधान दिवस में एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, ईओ विनय मणि त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed