फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir Padampat Singhania, VVIP, Seth Anandram Jaipuria, and Mantora School won

Kanpur News: सर पदमपत सिंहानिया, वीवीआईपी, सेठ आनंदराम जयपुरिया व मंटोरा स्कूल जीते

Fri, 21 Nov 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sir Padampat Singhania, VVIP, Seth Anandram Jaipuria, and Mantora School won
कानपुर। कानपुर सहोदय स्कूल (केएसएस) जोन-ए क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सर पदमपत सिंहानिया, वीवीआईपी स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया और मंटोरा स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते। सभी मैच चौबेपुर स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए।
विज्ञापन


पहले मैच में गुरुनानक स्कूल की पूरी टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 45 रन पर आउट हो गई। वहीं सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की टीम ने 4.1 ओवर में एक विकेट पर 46 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अनंतदीप ने 21 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब तीन विकेट लेने वाले अभय शुक्ला को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में वीवीआईपी स्कूल ने आठ ओवर में छह विकेट पर 74 रन बनाए। वहीं गौरव इंटरनेशनल स्कूल आठ ओवर में पांच विकेट पर 59 रन ही बना सका। दो विकेट लेने वाले कृष्णा दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने आठ ओवर में 88 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नर्चर इंटरनेशनल स्कूल तय ओवर में आठ विकेट पर 49 रन ही बना सका। 20 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले शुभ यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चौथे मैच में मंटोरा स्कूल ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए। वहीं नारायणा स्कूल की टीम तय ओवर में नौ विकेट पर 41 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब 26 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले आयुष को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed