फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir Padampat Singhania Sports Academy and JK Sporting won the matches

Kanpur News: सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी और जेके स्पोर्टिंग ने जीते मैच

Sun, 06 Jul 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sir Padampat Singhania Sports Academy and JK Sporting won the matches
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खिलाड़ियों से हाथ मिलाते एडीएम सिटी राजेश कुमार।  - फोटो : संगठन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में पांच दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन


पहले मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने बृजेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी को 200 रन से हराया। बारिश से बाधित दूसरे मैच में रन रेट के आधार पर जेके स्पोर्टिंग कानपुर को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से आदर्श यादव ने 93 और वंश निगम ने 80 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अमन बाथम ने चार को आउट किया। वहीं, बृजेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम 13 ओवर में मात्र 31 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी से प्रांशु पाल ने तीन, विकास, प्रांजुल देव ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में निशा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 18 ओवर में चार विकेट पर 111 रन बनाए। टीम से आर्यन ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अद्योय शुक्ला, आगाज पाठक व प्रांजुल यादव ने एक-एक विकेट लिया।

वहीं, जेके स्पोर्टिंग 13 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाकर खेली रही थी कि बारिश होने लगी। देर शाम तक बारिश बंद नहीं होने से मैच नहीं हो सका। ऐसे में जेके स्पोर्टिंग को रन रेट के आधार पर विजेता घोषित किया गया।


इसमें हर्ष यादव ने नाबाद 35 रन की पारी खेली, निशा स्पोर्ट्स एकेडमी से वैश रजा खान ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, कोच अरविंद सोलंकी, अंपायर उत्कर्ष मौर्य, दिनेश यादव, फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed