{"_id":"6ad28c4643bd3ad1c80a5f73","slug":"sir-padampat-singhania-school-wins-title-in-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158857-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेबल टेनिस में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेबल टेनिस में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने जीता खिताब
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल में चार दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले हुए। सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने मेजबान दि चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर को हराकर इंटर स्कूल टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। अंतिम दिन बालिका अंडर-9 वर्ग के फाइनल में हितांशी पोप्तानी ने माही सिंह को 11-3, 11-7 से हराकर खिताब जीता।
बालक अंडर-9 वर्ग के फाइनल में मृगांक बागची ने रुद्रांश सिंह को 9-11, 11-3, 11-5 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। बालिका अंडर-11 वर्ग के फाइनल मुकाबले में हितांशी पोप्तानी ने मिष्ठी तिवारी को 11-4, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-11 वर्ग के फाइनल में उन्मुक्त ठाकुर ने शौर्यवीर विज को 11-8, 4-11, 11-9 से हराया। बालिका अंडर-13 वर्ग में देवर्षिका शुक्ला ने फाइनल में पंखुरी को 11-7, 11-3 से हराया।
बालक अंडर-13 वर्ग में अधिराज मजूमदार ने फाइनल में ध्रुवांक को 11-9, 11-9 से पराजित किया। बालिका अंडर-15 वर्ग में देवर्षिका शुक्ला ने फाइनल में अन्या गुप्ता को 11-9, 11-9 से मात दी। बालक अंडर-15 वर्ग में विहान ने फाइनल में मानस पोप्तानी को 12-10, 11-6 से पराजित किया। बालिका अंडर-17 वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने फाइनल में देवर्षिका शुक्ला को 11-8, 11-9 से हराया।
विज्ञापन
बालक अंडर-17 वर्ग के फाइनल में आशुतोष गुप्ता ने दक्ष खंडेलवाल को 6-11, 11-9, 11-7 से मात दी। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, दि चिंटल्स स्कूल की डायरेक्टर कविशा विज, प्रिंसिपल स्मिता धवन और केटीटीए के सचिव संजय टंडन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।