{"_id":"66b834bb23054524430bb097","slug":"sir-my-wife-is-in-front-of-you-she-is-showing-dead-on-government-portal-elderly-man-pleaded-with-officials-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: साहब! मेरी पत्नी आपके सामने है, सरकारी पोर्टल पर मृत दिखा रहा, बुजुर्ग ने अधिकारियों से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: साहब! मेरी पत्नी आपके सामने है, सरकारी पोर्टल पर मृत दिखा रहा, बुजुर्ग ने अधिकारियों से लगाई गुहार
Sun, 11 Aug 2024 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:19 AM IST
सार
Kanpur News: बिधनू थाने में समाधान दिवस पर पहुंचे किसान ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया है कि मेरी पत्नी जिंदा है, लेकिन सरकारी पोर्टल पर मृत दिखा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी देता बुजुर्ग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
साहब! मेरी पत्नी आपके सामने जिंदा खड़ी है, पर सरकारी पोर्टल पर इसे मृत दिखाया जा रहा है। शनिवार को कानपुर के बिधनू थाने में लगे समाधान दिवस पर एक किसान ने जब यह समस्या रखी, तो अधिकारी हैरत में पड़ गए। महिला ने भी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि साहब मैं जिंदा हूं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पोर्टल में मृत दिखाए जाने से उसे योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। विकासखंड बिधनू के कठेरुआ गांव निवासी सुमन अपने पति अरविंद शुक्ला के साथ समाधान दिवस पर बिधनू थाने पहुंची। पति ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी के नाम सवा बीघा जमीन है। 16 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
तीन साल तक निधि की एक भी किस्त न आने पर उन्होंने लेखपाल के कहने पर 23 अप्रैल 2022 को केवाईसी भी कराई। उसके बाद भी राशि न आने पर कैफे में जाकर जांच कराई तो पता चला कि पोर्टल में उसे मृत दिखाया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल रोहित ने बताया की ये उनके कार्यकाल का मामला नहीं है। मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारी को देकर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन