फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, during rains the bags get filled with water and we are not able to work.

Kanpur News: साहब, बारिश में बस्तों में भर जाता पानी, नहीं कर पाते हैं काम

Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sir, during rains the bags get filled with water and we are not able to work.
सैफई। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में झमाझम बारिश के बीच डीएम-एसएसपी ने समस्याएं सुनीं। इसमें अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर बताया कि बारिश के दिनों में पानी बस्तों में भर जाता है।
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के सामने शनिवार को ग्राम नगला सुभान निवासी रामकृपाल ने बताया कि गोशाला से दो गोवंश को लेकर गया था। इसका छह महा से सरकार की ओर से दिया जाने वाला रुपये नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्राम नगला बरी निवासी अश्वनी प्रताप ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में नाली का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इससे बारिश में पानी भरा हुआ है। तहसील सैफई के अधिवक्ता अवधेश कुमार पाल, जितेंद्र कुमार, हिमांशु यादव, दीपक यादव, अनुराग यादव ने संयुक्त रूप से बस्तों में बारिश घुसने की समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम नगला सुभान निवासी प्रधान पति सुनील ठाकुर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जसवंतनगर तहसील से जुड़े नौ राजस्व गांव जो सैफई तहसील से जोड़े गए हैं, जो पिछले सात वर्षों से दो तहसीलों के चक्कर में पड़े हैं। हमारे गांवों को सैफई में जोड़ा जाए।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष जनवेद सिंह यादव ने बताया कि सैफई तहसील में हर शुक्रवार को चलने वाले न्यायालय में अधिवक्ताओं की ओर से हड़ताल कर दी जाती है। इससे किसानों के मुकदमों में सुनवाई नहीं हो पा रही है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजस्व से संबंधित 23, पुलिस विभाग से दो, पशु स्वास्थ्य विभाग से एक, ब्लॉक से संबंधित छह सहित कुल 32 शिकायतें आईं। इनमें से तीन राजस्व की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
डीएफओ अतुल कांत शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम गौतम, एसडीएम दीपशिखा, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी लाल, नायब तहसीलदार अलख शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक सैफई कपिल दुबे, वैदपुरा सनत कुमार, बसरेहर सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

-------------------

पटटेदार को दबंगों ने कब्जे से हटाया
ताखा। तहसील समाधान दिवस में एडीएम ने 11 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया। तहसील मुख्यालय पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व एसपी देहात सतपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें पूरनपुरा निवासी खयालीराम ने फरियाद लगाई। कहा की उन्हें गांव में लेखपाल ने बीते माह पैमाइश कर कब्जा दिलाया, लेकिन एक सप्ताह में ही गांव के दबंगों ने खेत की मेड़ तोड़ दी। इसकी शिकायत पर एडीएम ने लेखपाल अनूप कुमार को पुलिस ले जाकर तत्काल कब्जा दोबारा दिलाने व आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार मोहम्मद असलम, बीडीओ ताखा राजकुमार शर्मा, नायब तहसीलदार विनीत कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत गामा यादव रहे।

--------------




नियमित सफाई न होने से हो रहा जलभराव
जसवंतनगर। मॉडल तहसील में शनिवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम ने समस्याएं सुनीं। इसमें 11 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। ग्राम कैस्त निवासी फरियादी शरद कुमार ने बताया है कि गांव में नियमित सफाई न होने से बारिश का पानी गलियां में जमा होने से सब आवागमन में परेशानी होती है। ग्राम प्रतापपुरा निवासी धर्मवीर ने छिमारा मार्ग पर स्थित दुकान को किराएदार खाली नहीं कर रहा। सीडीओ ने लोगों की समस्याओं को सुनकर अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ विवेक जावला, तहसीलदार दिलीप कुमार, बीडीओ श्वेता गर्ग, पालिका ईओ श्याम बचन सरोज आदि रहे।

---------------------





साहब आवास दिलवा दो विकलांग हूं

चकरनगर/भरथना। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया की अध्यक्षता में चकरनगर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विभागों की 39 शिकायतें दर्ज हुईं। एसडीएम ने मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का आदेश दिया। रनिया निवासी विकलांग रामलक्षन लाठी के सहारे चलते हुए आये दोनों हाथ जोड़कर बोले साहब गरीब हूं रहने को मकान नहीं है। कॉलोनी पानी के लिए चक्कर काट रहे हैं। गांव निवासी जबर सिंह ने भी बिना जांच किए कॉलोनी कटनी की बात कही। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी से जांच कर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

भरथना में एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार राजकुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। पाली खुर्द प्रधान संगीता देवी व उनके प्रतिनिधि श्यामबाबू यादव ने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने समेत अन्य स्थानों पर स्थित भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। नगला हीरामन की बीना देवी पत्नी जादों सिंह ने निजी भूमि पर कब्जे की शिकयत की। कुल 32 शिकायतें आईं। सीओ अतुल प्रधान, जेई नीरज कुमार, आपूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed