{"_id":"5db9a9918ebc3e0157423e79","slug":"singer-vishal-mishra-exclusive-interview-with-amar-ujala-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बड़े दिलवाले सिंगर विशाल मिश्रा की ये बातें कनपुरियों का दिल खुश कर देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बड़े दिलवाले सिंगर विशाल मिश्रा की ये बातें कनपुरियों का दिल खुश कर देंगी
Thu, 31 Oct 2019 01:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
विशाल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाली हाल में आई फिल्म कबीर सिंह में ‘कैसे हुआ.. कैसे हुआ.. तू इतना जरूरी कैसे हुआ..’ गाने से सुर्खियों में आए सिंगर विशाल मिश्रा कानपुर, उन्नाव समेत आसपास के जिलों के सिंगरों और युवकों के लिए कुछ करना चाहते हैं।
उनका सपना है कि स्थानीय युवा भी आगे चलकर अपना नाम कमाएं। इसके लिए वे कानपुर में एक स्टूडियो भी खोलना चाहते हैं। यहां सिंगरों को ट्रेनिंग देकर उन्हें बुलंदियों पर पहुंचाने की उनकी मंशा है।

बुधवार को अमर उजाला कानपुर कार्यालय पहुंचे विशाल ने अब तक के अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्नाव निवासी विशाल ने बताया कि पिता शैलेंद्र मिश्रा पेशे से वकील हैं, लेकिन गाने का उन्हें भी शौक है।
शादी या किसी पार्टी में वे गाना गाकर समा बांध देते थे। उन्हीं को देखकर उनका भी रुझान गायकी की ओर हो चला। कहा कि कभी सोचा नहीं था कि इतनी सफलता मिलेगी।
शादी या किसी पार्टी में वे गाना गाकर समा बांध देते थे। उन्हीं को देखकर उनका भी रुझान गायकी की ओर हो चला। कहा कि कभी सोचा नहीं था कि इतनी सफलता मिलेगी।
फिल्म इंडस्ट्रीज के प्यार और सहयोग से आज उन्होंने हर बड़े सिंगर के साथ गाना गाया है। यू-ट्यूब में उनके लाखों फॉलोवर हैं।
कानपुर से इस खास लगाव के बारे में उन्होंने कहा कि यहां जब भी कोई छोटा-बड़ा कार्यक्रम होता है, तो उन्हें गाने का मौका जरूर मिलता है। सलिए वे कानपुर के लिए कुछ करना चाहते हैं।
कानपुर से इस खास लगाव के बारे में उन्होंने कहा कि यहां जब भी कोई छोटा-बड़ा कार्यक्रम होता है, तो उन्हें गाने का मौका जरूर मिलता है। सलिए वे कानपुर के लिए कुछ करना चाहते हैं।
ऐसे शुरू हुआ सफर
विशाल मिश्रा ने बताया कि 2012 में लखनऊ में हुए भारत की शान रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद मुंबई जाने का मौका मिला। यहां सबसे पहली मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित से हुई। उन्हें नया प्लेटफार्म मिला और शोरगुल फिल्म में गाने का मौका मिला।
इसके बाद रेस-3, जबरियां जोड़ी, नोट बुक जैसी फिल्मों में भी गाने गाए। इस साल अभी तक 26 गाने गा चुके हैं। हाल में रिलीज हुई ‘सांड़ की आंख’ में आशा भोंसले के साथ भी एक गाना गाया है। विशाल रोजाना 100 से 200 गाने सुनते हैं।