{"_id":"613eccc652d4fa40cc1f1ba8","slug":"sikh-riots-chargesheet-not-even-filed-in-three-and-a-half-years-sikh-society-will-protest-if-action-is-not-taken-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख दंगा: साढ़े तीन साल में चार्जशीट भी नहीं की दाखिल, जल्द कार्रवाई न होने पर सिख समाज करेगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख दंगा: साढ़े तीन साल में चार्जशीट भी नहीं की दाखिल, जल्द कार्रवाई न होने पर सिख समाज करेगा धरना-प्रदर्शन
Mon, 13 Sep 2021 09:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
सिख दंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी 1984 के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भोगल ने रविवार को स्वरूप नगर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। कहा कि एसआईटी ने लगभग साढ़े तीन साल में चार्जशीट तक दाखिल नहीं की है।
जल्द कार्रवाई न होने पर सिख समाज धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि एसआईटी की लापरवाही से पता चल रहा है कि प्रदेश सरकार गोलमोल रवैया अपना रही है।
सरकार ने टीम तो बना दी, मगर अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप लगाया कि एसआईटी में कुछ लोग आरोपियों की मदद कर रहे हैं।
मामले में जो भी आरोपी मिले हैं उनको प्रदेश के एक सांसद बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ितों को भी खतरा है। वार्ता में मनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, मोनू सिंह, जसपाल सिंह, इकबाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।