{"_id":"5be5b59fbdec22698f4cc195","slug":"sikh-community-against-shah-rukh-khan-s-zero","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की 'जीरो' पर सिख समुदाय ने जताया विरोध, फिल्म के एक सीन पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख की 'जीरो' पर सिख समुदाय ने जताया विरोध, फिल्म के एक सीन पर आपत्ति
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो विवादों के घेरे में आ गई है। 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर सिख समुदाय ने विरोध जताया है। फिल्म के एक सीन पर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। यूपी के कानपुर निवासी कंवलजीत सिंह का कहना है कि शाहरुख खान को जिस सीन में कृपाण पहने हुए दिखाया गया है वो सिख समुदाय को आहत करने वाला है। अगर समय रहते इस पर कार्रवाई न की गई तो सिख समुदाय प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
...जो कि हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
जीटीरोड स्थित गुरुद्वारा बनो साहब कमेटी के अजीत सिंह, जसवंत सिंह और परमजीत सिंह ने कहा कि फिल्म के पोस्टर, जिसमें शाहरुख को कृपाण पहने दिखाया गया है वह आपत्तिजनक है। कंवलजीत सिंह संरक्षक खालसा दल ने कहा कि फिल्म जीरो में शाहरुख खान को कृपाण पहने हुए दिखाए गया है इसका सिख समाज विरोध करता है। उन्होने कहा कि कृपाण वही पहन सकता है जिसने अमृत छका हो। इस फिल्म में शाहरुख को नंगे सिर कृपाण पहने दिखाया गया है जो कि हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होने कहा कि फिल्म के निर्माता निर्देशकों से हमारी मांग है कि इस सीन को फिल्म से हटाया जाए वरना सिख समाज इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगा।