फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Signs of change in two out of four units final list of BJP district presidents may be available by 25 jan

UP: देहात और महानगर की दो इकाइयों में हो सकता है बदलाव, 25 तक घोषित हो सकती है BJP जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची

Wed, 22 Jan 2025 06:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jan 2025 06:19 AM IST
सार

Kanpur News: मंगलवार को लखनऊ में कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 17 जिला इकाइयों पर मंथन हुआ। बैठक में जिस तरह से सभी जिलों के लिए चर्चा हुई, उससे माना जा रहा है कि ज्यादातर जिलों के अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा।

विज्ञापन
Signs of change in two out of four units final list of BJP district presidents may be available by 25 jan
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए अभी कुछ दिन और रुकना पड़ेगा। जिलाध्यक्षों की सूची 25 जनवरी तक घोषित होने की बात कही जा रही है। मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश के कई जिलों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन कानपुर देहात और कानपुर महानगर की सभी जिला इकाइयों पर चर्चा पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

संघ से चर्चा के बाद फाइनल सूची को दिल्ली भेज दिया जाएगा, जहां से इसे जारी किया जाएगा। देहात और महानगर की चार इकाइयों में दो में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जिलाध्यक्षों का चुनाव होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुने जाने की कवायद शुरू होगी। ऐसा तब संभव हो पाएगा, जब प्रदेश की सभी जिला इकाइयों में से 50 प्रतिशत जिलों के चुनाव पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन

एक साथ जारी होने की बात कही जा रही है
मंगलवार को लखनऊ में कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 17 जिला इकाइयों पर मंथन हुआ। बैठक में जिस तरह से सभी जिलों के लिए चर्चा हुई, उससे माना जा रहा है कि ज्यादातर जिलों के अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा। एक दिन पहले तक चर्चा थी कि कानपुर उत्तर जिले में अधिक खींचतान होने की वजह से उसे आगे के लिए टाला जा सकता है, लेकिन अब उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और देहात सभी एक साथ जारी होने की बात कही जा रही है।

दो इकाइयों में हो सकता है बदलाव
बताया जा रहा है कि उत्तर जिले में जिन तीन-तीन नामों को जनप्रतिनिधियों की ओर से दिया गया था, उसमें अधिकांश में तारतम्य नहीं था। इससे देरी हो रही थी। वहीं, 2027 के चुनाव को लेकर देहात-महानगर की दो इकाइयों में बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं से कम जुड़ाव होने के चलते इनमें बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

पहली सूची में ही घोषित कर दिए जाएंगे नाम
बैठक में कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता की मौजूदगी भी रही। पता चला है कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 17 जिला इकाइयों में से 80 प्रतिशत से अधिक जिलाध्यक्षों के नाम पहली सूची में ही घोषित कर दिए जाएंगे।

पांच की जगह अब तीन-तीन नाम के बने पैनल
भाजपा जिलाध्यक्षों के लिए पहले बनाए गए पांच-पांच नाम के पैनल को छोटा करते हुए अब तीन-तीन नाम की नई सूची बनाई गई है। इन्हीं में से किसी एक पर संघ और पार्टी हाईकमान कमान की मुहर लगेगी। बताया जा रहा कि तीन नामों के इस पैनल में वर्तमान जिलाध्यक्षों के अलावा दो अन्य दावेदारों को रखा गया है।

दावेदारों की भूमिका को भी मानक बनाया गया
अध्यक्ष पद पर कौन चुना जाएगा, इसके लिए दावेदार की उम्र के साथ उनकी कार्यप्रणाली और पार्टी के अंदर उनकी छवि को भी प्राथमिकता दी गई है। इतना ही नहीं पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की ओर से जो भी अभियान चलाए गए उसमें दावेदारों की भूमिका कैसी रही है, इसे भी मानक बनाया गया है।

50 प्रतिशत ओबीसी व अनुसूचित जाति को मिलेगी जगह
वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला इकाइयों का गठन करने में पिछड़ों और अनुसूचित जातियों पर भी पार्टी विशेष फोकस कर रही है। तय किया गया है कि पिछड़ों और अनुसूचित बिरादरी के जिलाध्यक्ष की संख्या कुल जिला इकाइयों का कम से कम 50 प्रतिशत रहेगी।

कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है भाजपा
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों की बात की जाए तो यहां पर आठ या नौ जिलों में इन्हीं दोनों बिरादरी के पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी इस पर इस वजह से भी विशेष फोकस कर रही है, क्योंकि विपक्षी दल संविधान बचाओ को लेकर लोकसभा चुनाव से ही काफी सक्रिय हैं। ऐसे में भाजपा कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed