फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Signature City staff quarters ago

सिग्नेचर सिटी में पहले स्टाफ क्वार्टर

Fri, 01 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Signature City staff quarters ago
शहरी विकास मंत्रालय में स्मार्ट सिटी की फाइलें सौंपते अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्रा - फोटो : amarujala
कानपुर। केडीए की विकास नगर में प्रस्तावित सिग्नेचर सिटी अगले सप्ताह से मूर्त रूप लेने लगेगी। कब्जे हटाने के बाद बृहस्पतिवार को केडीए ने सिटी की जमीन की सफाई शुरू करा दी है। शुक्रवार से यहां बाड़ लगाई जाएगी। सोमवार से रोडवेज स्टाफ के लिए क्वार्टर (फ्लैट) बनने लगेंगे। इसके बाद हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण होगा।
विज्ञापन

केडीए ने रोडवेज को जमीन के बदले 250 करोड़ रुपये और 84 स्टाफ क्वार्टर देने पर सहमति दी है। इसकी कड़ी में सबसे पहले इनका काम होगा। इसके बाद हाउसिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत टू बीएचके के 635 और थ्री बीएचके के 640 फ्लैट बनेंगे। फ्लैटों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केडीए चीफ इंजीनियर सरवत अली ने बताया कि जमीन हस्तांतरण की शर्तों के मुताबिक सबसे पहले 84 स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण होगा। इसके बाद अन्य प्रोजेक्ट शुरू होंगे। शुक्रवार से योजना में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, विकास नगर स्थित सिग्नेचर सिटी के लिए बुधवार को हटाए गए अवैध कब्जेदारों के कुछ घरों से अवैध असलहे मिले हैं। इस पर एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने जांच की बात कही। जवाहरबाग कांड के बाद प्रशासन इस तरह के मामले में कोी चूक करना नहीं चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed