फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Signature City hurdles were overcome

सिग्नेचर सिटी की अड़चनें हुईं दूर

Tue, 28 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Signature City hurdles were overcome
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
कानपुर। केडीए की विकास नगर स्थित सिग्नेचर सिटी के 150 पात्र विस्थापितों  को उनके घर की चाभी मंगलवार को  मिल जाएगी। केडीए अंतिम रूप से चयनित हुए विस्थापितों के लिए मौके पर ही रोडवेज हॉल में लॉटरी निकालेगा। इसके साथ ही 30 अवैध कब्जेदारों को हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

करीब दो माह की देरी के बाद केडीए की इस योजना की लगभग सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। अवैध कब्जा न हटने और लैंडयूज चेंज न होने के कारण सिटी के हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम नहीं शुरू हो पा रहा था। लैंडयूज चेंज को शासन पहले ही मंजूरी दे चुका है। सोमवार को केडीए ने सिटी के कामर्शियल प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। रैमसी नामक कंपनी की बिड सबसे कम पाई गई है। केडीए ने कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता शुरू कर दी है। केडीए चीफ इंजीनियर सरवत अली ने बताया कि लॉटरी के बाद परिवारों की शिफ्टिंग तत्काल शुरू कर दी जाएगी। कामर्शियल प्रोजेक्ट की कंपनी जल्द चयनित हो जाएगी। प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

नगवां में 4000 भूखंड
केडीए की भागीरथी और जाहन्वी एन्क्लेव में 4000 भूखंडों की सौगात मिलेगी। केडीए वीसी जयश्री भोज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शताब्दी नगर योजना में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों की बुकिंग जारी है। कालपी योजना भी जल्द लांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed