{"_id":"60fc71538ebc3e586c0aeea9","slug":"siddharth-topped-with-95-5-percent-marks-akbarpur-news-knp6422085164","type":"story","status":"publish","title_hn":"95.5 प्रतिशत अंक पाकर सिद्धार्थ ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95.5 प्रतिशत अंक पाकर सिद्धार्थ ने किया टॉप
विज्ञापन
कानपुर देहात। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अकबरपुर में संचालित जेके मिलिनियम स्कूल के हाईस्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। इसमें 95.4 प्रतिशत अंक पाकर छात्र ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर प्रज्ञा यादव रहीं। जिले में एकमात्र यही स्कूल आईसीएसई बोर्ड संचालित है।
अकबरपुर स्थित जेके मिलिनियम स्कूल में आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का दूसरा बैच था। शनिवार को आए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के सभी 15 परीक्षार्थी पास हो गए। इसमें अकबरपुर आंबेडकर नगर के सिद्धार्थ ने 95.4 फीसदी अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। 91.6 प्रतिशत अंक पाकर आघू की प्रज्ञा यादव दूसरे तथा 89.8 प्रतिशत अंक से नेहरू नगर अकबरपुर के अमन तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
कॉलेज के चेयरमैन इंद्रपाल सिंह सेंगर ने छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी। साथ ही इसी तरह से आगे मेहनत करने की सलाह दी। चेयरमैन ने कहा कि कोविड काल के विपरीत हालात में छात्रों व कॉलेज के स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
इंजीनियर तो किसी का सपना अफसर बनना
कानपुर देहात। जिले में टॉप करने वाले छात्र सिद्धार्थ का इंजीनिरिंग के क्षेत्र में जाने का सपना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता के साथ शिक्षकों को दिया। सिद्धार्थ के पिता सुदीप कुमार सीआरपीएफ में हैं। मां संगीता देवी ने बेटे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली अकबरपुर आघू की रहने वाली छात्रा प्रज्ञा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जाकर जनता की सेवा करना सपना है।
उसने कहा कि मां रजनी व पिता युगुल किशोर ने कड़ी मेहनत करके पढ़ाई की जरूरतें पूरी करते हैं। माता पिता की मेहनत साकार करनी है। प्रज्ञा के पिता वैन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। नेहरू नगर अकबरपुर के ओम नरायन तिवारी के बेटे अमन तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
अमन ने भी सिविल सर्विस में जाने की रुचि जताई। अमन ने कहा कि इंटरमीडिएट करने के बाद ही वह तय करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। फिलहाल उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में और अच्छे अंक लाना है।