फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Siddharth International School defeated DDEC and KR Education Center

Kanpur News: सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ने डीडीईसी और केआर एजुकेशन सेंटर को हराया

Sat, 08 Nov 2025 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Siddharth International School defeated DDEC and KR Education Center
ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्यामनगर में वॉलीबाॅल मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्यामनगर में शुक्रवार को केएसएस इंटर कॉलेज वॉलीबाॅल बालक जोन-बी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ने केआर एजुकेशन सेंटर और डीडीईसी को हराया।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएचएस, न्यू किंग्सटन, हरमिलाप, सरस्वती विद्या निकेतन, धनराजी देवी विद्या निकेतन और श्रीराम स्कूल ने भी अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता में 12 से अधिक स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पहले मैच में सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ने केआर एजुकेशन सेंटर को 2-0 से और दूसरे मैच में सीएचएस स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में न्यू किंग्सटन स्कूल ने दुर्गा प्रसाद स्कूल को 2-0 से और चौथे मैच में हरमिलाप स्कूल ने सुघर सिंह एकेडमी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें मैच में सरस्वती विद्या निकेतन ने डीपीएस बर्रा को 2-0 से और छठवें मैच में धनराजी देवी विद्या निकेतन (डीडीवीएन) चकेरी ने वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर जाजमऊ को 2-0 से हराया। सातवें मैच में सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ने दयानंद दीनानाथ एजुकेशन सेंटर (डीडीईसी) को 2-0 से और आठवें मैच में श्रीराम स्कूल ने आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल को 2-1 से पराजित किया।


प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर व सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट, समिति सदस्य आर्चित भट्ट, एसएन शर्मा, उमाकांत ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. राखी सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed