फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Siddhanath Ghat will be built on the lines of Atal Ghat, construction from next month

Kanpur News: अटल घाट की तर्ज पर बनेगा सिद्धनाथ घाट, अगले माह से निर्माण

Thu, 27 Feb 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Siddhanath Ghat will be built on the lines of Atal Ghat, construction from next month
कानपुर। नगर निगम अटल घाट की तर्ज पर बाबा सिद्धनाथ घाट बनवाएगा। गंगा आरती के लिए भी विशेष तरह के चबूतरे बनेंगे। इस कार्य के लिए 10 मार्च तक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। अगले महीने से ही निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। लागत 10.42 करोड़ रुपये है। डेढ़ साल में निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले साल चार करोड़ रुपये से सिद्धनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया था। जाजमऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग मोड़ पर भव्य गेट, चार लेन की सड़क, फुटपाथ, नालियां, आकर्षक स्ट्रीट लाइटें, मूर्ति, हरा-भरा पार्क, फव्वारे, बेंच आदि लगवाई गई हैं। इससे भक्तों का बाबा के दरबार तक आवागमन सुमन हो गया है। इसी बीच शासन ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत सिद्धनाथ घाट का सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया। साथ ही निर्माण के लिए नगर निगम को पहली किस्त के रूप में 5.26 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए। तय हुआ है कि जल निगम (नगरीय) की निर्माण इकाई सीएंडडीएस से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वाजिदपुर में बाबा सिद्धनाथ घाट का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने के उद्देश्य से सीएंडडीएस ने डीपीआर तैयार करने के साथ ही टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने बताया कि ई-टेंडर 10 मार्च को शाम चार बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। उसी दिन शाम पांच बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी। इनकी जांच के बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी। मार्च में ही एल-1 टेंडर डालने वाले ठेकेदार को कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत सिद्धनाथ घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। भव्य निर्माण के लिए शासन ने धन भी आवंटित कर दिया है। - सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

अटल घाट की तर्ज पर सिद्धनाथ घाट बनवाया जाएगा। इस कार्य के लिए 10 मार्च तक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। निर्माण इकाई सीएंडडीएस है। अगले महीने निर्माण शुरू कराने की योजना बनाई गई है। - एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed