फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shyamji Sakha Mandal split into two, officials clashed with each other, police also arrived

Kanpur News: श्याम जी सखा मंडल दो फाड़, आपस में भिड़े पदाधिकारी, पुलिस भी पहुंची

Mon, 29 Dec 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Shyamji Sakha Mandal split into two, officials clashed with each other, police also arrived
मेस्टन रोड श्री अग्रसेन भवन में श्री श्यामजी सखा मंडल के चुनाव में पदाधिकारी के बीच जमकर हुई नो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.) कानपुर की कार्यकारिणी का एक साल में दूसरी बार चुनाव होने को लेकर संस्था के पदाधिकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया है। इस बीच संस्था के वर्तमान अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा का पद से हटाकर नई कमेटी गठित कर पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाया जा रहा है कि संस्था का लाखों रुपये और दान में मिला सोना चांदी हजम कर लिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मेस्टन रोड स्थित श्री अग्रसेन स्मृति भवन जब नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारी का चयन किया जा रहा था उस समय भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। नई कमेटी में नयन अग्रवाल को अध्यक्ष और रामकृष्ण पांडेय को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। जिस समय नए चयन की प्रक्रिया चल रही थी, उस दाैरान वहां एक दूसरे के बीच हाथापाई थी हुई। एक ने चुनाव का फार्म ही छीनकर फाड़ दिया। इस मामले में बताया जा रहा है कि थाना फीलखाना के प्रभारी निरीक्षक के सामने यह तय हुआ था कि जब तक विवाद शांत नहीं होता है, नया चुनाव नहीं कराया जाएगा। इससे पहले जब आपस में झड़प हो रही थी तो किसी ने पुलिस को सूचना ने दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षाें को थाने ले जाकर बात किया लेकिन विवाद नहीं टला। विवाद के बीच इधर नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई और अभी तक अध्यक्ष रहे मनीष कुमार और दूसरे पदाधिकारी अंकित अग्रवाल को पांच साल के लिए पद से विमुक्त कर दिया गया। इस संबंध में अभी तक महामंत्री रहे गगन अग्रवाल का आरोप है कि मनीष ने अध्यक्ष रहते संस्था का काफी धन गबन कर लिया है। जबकि मनीष कुमार का कहना है कि गगन खुद अध्यक्ष बनना चाहते हैं, इसलिए यह आरोप लगा रहे हैं, जबकि यही लोग संस्था का धन स्वयं जब्त करके उसका हिसाब नहीं देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
दूसरे पक्ष की ओर से गठित की गई नई कार्यकारिणी
नयन अग्रवाल को अध्यक्ष, रामकृष्ण पांडेय उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कुशल कुमार लाठ, मंत्री निखिल रूहिया, सहमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री शुभम अग्रवाल, उत्सव संयोजक जतिन बाजोरिया, कीर्तन संयोजक राहुल अग्रवाल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय सदस्यों में से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अभिषेक अग्रवाल, सागर अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, सागर बंसल, पार्थ अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, पुलकित आनंद, तरुण अग्रवाल (पालू), पवन अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, रवि अग्रवाल व मयंक जालान (राम) को शामिल किया गया। 20-सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी भाजपा युवा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed