{"_id":"677549b25a5968fd550c9004","slug":"shuklaganj-seven-children-drowned-in-a-boat-capsized-in-a-lake-one-died-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: झील में नाव पलटी सात बच्चे डूबे, एक की मौत, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहाश हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: झील में नाव पलटी सात बच्चे डूबे, एक की मौत, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहाश हुई मां
Wed, 01 Jan 2025 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:42 PM IST
सार
Shuklaganj News: झील में नाव पलटने से सात बच्चे डूब गए। जिसमें से एक बालक मौत हो गई। सभी बच्चे नए साल पर घर से झील की ओर घूमने को निकले थे।
विज्ञापन
मृतक उमेर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के रतिराम पुरवा में रहने वाले सात बच्चें एक साथ नए साल के मौके पर नाव से घर के निकट ही स्थित एक झील नुमा तालाब में सैर सपाटा करने को निकले तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी झील में जा गिरे शोर गुल सुनकर आसपास के नाविक दौड़े और 6 बच्चों को सकुशल निकाल लिया।। जबकि एक बच्चा डूब गया, जिसे आधे घंटे बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए निकालकर जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा जहां से उसे हैलेट रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
जाजमऊ क्षेत्र के रतिराम पुरवा निवासी महताब आलम ने पुलिस को बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा उमेर पड़ोस के रहने वाले उसके दोस्त अमन, राजाा, रिपू सभी की उम्र 16 वर्ष व 15 वर्षीय अंशू, 13 वर्षीय मनीष 14 वर्षीय केशन उनके बेटे के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित झील जो की तलाब नुमा है वहां नाव से घूमने को निकले थे। दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि बच्चों की नाव पलट गईं है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली गंगा घाट पुलिस ने बताया कि झील से उमेर को छोड़कर अन्य सभी बच्चों को आसपास के नाविकों ने सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन
जबकि पुलिस ने आधे घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन कर उमेर को भी अचेत अवस्था में झील की गहराई से निकालकर उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां से उसे कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया । कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि ने हैलट चिकित्सकों ने उमेर को मृत घोषित कर दिया परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। बेटे की मौत की खबर सुन मां गुड़िया और बहन फारिया का रो-रो बुरा हाल रहा। रोते समय कई बार गुड़िया बेहोश होकर गिरी। महताब ने बताया नावें अक्सर झील के आस पास ही खड़ी रहती है, नाव अमर चला रहा था।
विज्ञापन