{"_id":"66a9352bd5aa03652d0e1253","slug":"shuklaganj-report-filed-against-24-named-and-30-unknown-people-for-blocking-the-highway-and-pelting-stones-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: हाईवे जाम कर पथराव करने में 24 नामजद व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की बनी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: हाईवे जाम कर पथराव करने में 24 नामजद व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की बनी टीमें
Wed, 31 Jul 2024 12:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:17 AM IST
सार
जाजमऊ हाईवे के त्रिभुवनखेड़ा तिराहे पर शव रखकर लोगों ने जाम लगाया गया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरें खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के निकट हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 24 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। साथ ही अज्ञात लोगों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल जा रहा है।
बता दें कि रामगंज निवासी मदन पुत्र अर्जुन सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने मदन की हत्या किए जाने की तहरीर कोतवाली गंगाघाट में दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, जिस पर परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार शाम त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के निकट हाईवे पर शव रख हंगामा किया। इस दौरान परिजन रिपोर्ट दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर लोगों ने पुलिस व राहगीरों पर पथराव शुरू कर दिया था, जिससे पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों को चोटों आई थीं। हालांकि देर रात मृतक के पिता अर्जुन की तहरीर पर दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि चौकी प्रभारी जाजमऊ राजीव भदौरिया की तहरीर पर हाईवे पर जाम लगाने और पथराव करने के मामले में मंगलवार को 24 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। नामजदों में चौकी क्षेत्र जाजमऊ के रामगंज निवासी शुभम सिंह उर्फ गोगा, सुभाष, मूल चंद, सचिन सिंह, मोहन सिंह, छन्नर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रवि, पंकज, समित सिंह, नीेतू सिंह, विनीत सिंह, कृष्णा सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, रिंकू, सूरज, अजय सिंह, राजू, प्रदीप, सोहन, रंजीत, रिंकी, रूबी शामिल हैं। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात की पहचान कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।