{"_id":"6676fbfdf8520d609e09bb8c","slug":"shuklaganj-mason-dies-after-falling-from-third-floor-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 22 Jun 2024 10:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:02 PM IST
सार
शुक्लागंज में तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजन तीन घंटे बाद मुआवजा मिलने के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन
राजमिस्त्री की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के अंबिकापुरम स्थित निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर बांस ले जाते समय राजमिस्त्री की पैर फिसलने से सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाकर शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया गया है कि राजमिस्त्री की 13 जुलाई को शादी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। बनीकंजौरा निवासी अनिल रावत (22) पुत्र रामकुमार राजमिस्त्री का काम करते है। शनिवार दोपहर वह बिंदानगर चौकी क्षेत्र के अंबिकापुरम मोहल्ला स्थित एक भवन में निर्माण का कार्य कर रहे थे। वह बांस लेकर दोपहर तीन बजे तीसरी मंजिल से नीचे उतरने लगे तभी उनका पैर सीढ़ियों से फिसल गया और वह नीचे जा गिरे। मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। साथ काम कर रहे ठेकेदार सुरेश ने सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
जानकारी पर पुलिस पहुंची ने हंगामा कर रहे परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक के भाई सावन ने बताया कि ठेकेदार और भवन स्वामी ने मिलकर मुआवजा दिए जाने की बात कही है। बताया कि भाई की शादी 13 जुलाई को होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। मृतक युवक चार भाइयों में चौथे नंबर का था। कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने बताया कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।