{"_id":"6aa667dfc1664db93d0ae49d","slug":"shuklaganj-jajmau-ganga-bridge-could-not-be-closed-at-12-o-clock-trial-could-not-start-on-time-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: 12 बजे से नहीं बंद हो सका जाजमऊ गंगा पुल, समय पर नहीं शुरू हो सका ट्रायल, बदरका पर लगे बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: 12 बजे से नहीं बंद हो सका जाजमऊ गंगा पुल, समय पर नहीं शुरू हो सका ट्रायल, बदरका पर लगे बोल्डर
Sun, 13 Sep 2026 02:37 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन और एनएचएआई का भारी वाहनों को रोकने का ट्रायल रविवार दोपहर 12 बजे शुरू नहीं हो सका। हालांकि, टीम ने बदरका चौराहे पर क्रेन की मदद से बड़े पत्थर के बोल्डर रखकर और नोटिस बोर्ड लगाकर डायवर्जन की तैयारी पूरी की है।
विज्ञापन
जाजमऊ गंगा पुल पर वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बोल्डर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन और एनएचएआई द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने शनिवार को ही डायवर्जन के लिए सूचना सार्वजनिक कर दी है। भारी वाहनों पर जाजमऊ गंगा पुल पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, आज 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों को रोकते हुए ट्रायल कार्य शुरू करना था। इसके बावजूद दोपहर के दो बजे तक नहीं शुरू हो सका। भारी वाहनों का पुराने गंगापुल पर आवागमन जारी रहा। हालांकि इस बीच बदरका चौराहे पर एनएचएआई द्वारा क्रेन की मदद से लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए पत्थर के बोल्डर रखवाए गए।
विज्ञापन
वाहनों को नए रूट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा
साथ ही, नोटिस बोर्ड भी लगवाया गया। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि गदन खेड़ा (उन्नाव) और उसके पीछे से जब भारी वाहनों को पूरी तरह रोककर नए रूट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। उसके बाद ही पुराने गंगापुल पर ट्रायल प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो सकेगी।