{"_id":"666b166a270c7562e70574c1","slug":"shuklaganj-husband-jumps-from-roof-after-quarrel-with-wife-over-phone-dies-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद छत से पति ने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद छत से पति ने लगाई छलांग, मौत
Thu, 13 Jun 2024 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Jun 2024 09:25 PM IST
सार
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक लखनऊ स्थित ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद लौटा था।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के न्यू आजाद नगर मोहल्ले में बहन के घर रह रहे युवक ने बुधवार की रात मोबाइल फोन पर पत्नी से कहासुनी होने के बाद छत से छलांग लगा दी। गुरुवार की सुबह उसका शव बगल के खाली प्लाट में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
कानपुर के बकरमंडी निवासी गौरी शंकर (25) शुक्लागंज के आदर्श नगर मोहल्ले में पत्नी व बेटे के साथ रहता था। कुछ दिनों से पहले वह परिवार के साथ लखनऊ स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां पत्नी व ससुराल वालों से विवाद होने के बाद दस दिन पहले वह आदर्श नगर आ गया। सात दिन से न्यू आजाद नगर मोहल्ले में बहन के घर आकर रहने लगा था। गुरुवार को सुबह उसका शव बहन के घर के बगल के खाली प्लाट में मिला।
बहन पूनम ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले उसका भाई अपनी पत्नी मौसमी व बेटा प्रिंस को लखनऊ छोड़कर आदर्श नगर स्थित अपने मकान में आ गया था। सात दिन पहले वह उसके घर आकर रहने लगा। वह काफी परेशान दिख रहा था, पूछने पर बताया कि उसका ससुराल वालों और पत्नी से झगड़ा हो गया है। बुधवार की रात खाने खाते समय पत्नी का फोन आया। फोन पर दोनों में काफी कहासुनी हुई। गुस्से में खाने की थाली फेंककर छत पर सोने चला गया। गुरुवार को सुबह शोरगुल सुनकर बाहर निकली तो बगल में खाली प्लाट में भाई का शव पड़ा था। बहनोई रामशंकर ने बताया कि गौरीशंकर पक्षियों को पकड़कर बेचने का काम करता था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जांच पड़ताल की जा रही है।