{"_id":"66b50e904ced4167ea0e36ed","slug":"shuklaganj-five-day-old-body-of-a-youth-found-inside-a-house-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: मकान के अंदर मिला युवक का पांच दिन पुराना शव, दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: मकान के अंदर मिला युवक का पांच दिन पुराना शव, दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना
Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंबिकापुरम मोहल्ले में गुरुवार की शाम एक मकान के बरामदे में लगभग पांच दिन पुराना युवक का शव मिला है, जिसमें कीड़े पड़ गए थे। मकान से दुर्गंध उठने पर मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक युवक के गले में डिश की केबल लिपटी मिली है, जिससे आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा। मकान के बेसमेंट के एक कमरे में दो पालतू कुत्ते बंद मिले हैं।
अंबिकापुरम निवासी ऋषभ शर्मा (30) पुत्र गणेश शर्मा दो मंजिला मकान में अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा किराये पर चलवाने के साथ ही कानपुर के एक मॉल में प्राइवेट जाॅब करता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ऋषभ को पांच दिन पहले घर में जाते देखा गया था। उसके बाद से दरवाजा बंद रहता था और कुत्ते भोंकते रहते थे। वह मोहल्ले में किसी से कोई मतलब नहीं रखता था, इसलिए लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। गुरुवार की शाम तेज दुर्गंध उठने पर संदेह हुआ तो पीआरवी को सूचना दी।
उधर, सूचना मिलने पर पीआरवी के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह से खोला गया। पुलिस ने बताया कि बरामदे के बाथरूम के पास एक ड्रम के सहारे युवक का शव पड़ा था, जिसमें कीड़े लग चुके थे। बेसमेंट में दो कुत्ते कमरे में बंद पाए गए, जो जीवित थे। घर में मिले मोबाइल नंबरों से शुक्लागंज निवासी बहन जाग्रति को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जाग्रति ने बताया कि पिता और उसकी छोटी बहन स्वाती कानपुर के गुमटी में रहते हैं। ऋषभ यहां अकेले रहता था। पांच दिन पहले उसकी बुआ के लड़के से फोन से बात हुई थी, उसके बाद कोई संपर्क नहीं रहा। युवक की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गले में डिश के केबल फंसी मिली है। प्रथम दृश्टया जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।