फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Dog brutally beaten to death for barking, FIR lodged against four

शुक्लागंज: कुत्ते के भोंकने पर मार डाला, बोरे में भरकर फेंका, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2024 10:41 PM IST
सार

शुक्लागंज के नाथूखेड़ा मोहल्ले में शर्मनाक घटना सामने आई है। भोंकने पर कुत्ते की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। बाद में बोरे में भरकर उसे फेंक आए। मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
 

विज्ञापन
Shuklaganj: Dog brutally beaten to death for barking, FIR lodged against four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा मोहल्ले में बुधवार की देर रात पालतू कुत्ते के भोंकने से परेशान चार युवकों ने सरिया पीट-पीट कर उसे मार डाला। बाद में बोरे में भरकर घर से दूर बरगद के पेड़ के पास फेंक आए। दो दिन बाद तलाश करने पर शव रविदास नगर कूड़ा घर में मिला। कुत्ते के मालिक ने चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नाथूखेड़ा निवासी विमला देवी पत्नी जागेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके घर में विदेशी नस्ल का कुत्ता छह साल से पला था। पांच जुलाई को वह घर के पीछे की बाउंड्री से बाहर निकल गया। काफी देर तक वह नहीं आया तो अगले दिन काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। जानकारी करने पर पता चला कि मोहल्ले के अंशू, बीनू व श्यामू ने मिलकर उनके कुत्ते को सरिया से पिटाई कर मार डाला है, इसमें सचिन भी शामिल था। कोतवली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि अंशू, सचिन, बीनू, श्यामू निवासी नाथूखेड़ा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुत्ते के शव को निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed