फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shubham wins the Renowned Shot title at the National Shooting Championship.

Kanpur News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शुभम ने जीता रिनाउंड शॉट का खिताब

Sun, 28 Dec 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shubham wins the Renowned Shot title at the National Shooting Championship.
कानपुर। नई दिल्ली में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को शहर के निशानेबाज शुभम दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन कर रिनाउंड शॉट का खिताब जीता। इस सीजन में खिताब पाने शहर के पहले खिलाड़ी शुभम अब टीम इंडिया के चयन ट्रायल की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पनकी स्थित भाटिया तिराहा निवासी शुभम दीक्षित (31) करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में 11 दिसंबर से चार जनवरी तक चल रही चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उन्हें आधिकारिक रूप से रिनाउंड शॉट (प्रसिद्ध निशानेबाज) का दर्जा प्रदान किया है।
विज्ञापन


शुभम ने 2024 में शूटिंग से जुड़ने के बाद मात्र एक वर्ष में ही पिस्टल शूटिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इससे पूर्व वह 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग के प्री-स्टेट मुकाबलों में पदक जीत चुके हैं। शुभम का कहना है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed